Spirit First Look: प्रभास और तृप्ति डिमरी का दमदार अवतार, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

by Neha
Spirit First Look: प्रभास और तृप्ति डिमरी का दमदार अवतार, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Spirit First Look: देखें प्रभास और तृप्ति डिमरी का दमदार अवतार! संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका।

Spirit First Look: संदीप रेड्डी वांगा ने नए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है। प्रभास और तृप्ति डिमरी की इन्टेंस और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है।

‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक: डार्क और सिनेमैटिक (Spirit First Look)

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास घायल पीठ के साथ नजर आ रहे हैं, जिस पर कई पट्टियाँ बंधी हैं। उनके लंबे बाल और घनी दाढ़ी-मूंछ उनके किरदार की गहराई और इन्टेंसनेस को और बढ़ा रहे हैं। एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरा हाथ कमर पर रखा होने से उनका लुक बेहद शक्तिशाली और आकर्षक लग रहा है।

also read: गौहर खान (Gauhar Khan) ने नए साल पर 4 महीने के बेटे संग…

दूसरी ओर, तृप्ति डिमरी ग्रे साड़ी में बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ दिखाई दे रही हैं। वह प्रभास की सिगरेट जलाते हुए शांत लेकिन प्रभावशाली रूप में नजर आ रही हैं, जो पोस्टर में एक अलग तरह की कहानी और इंटीमेसी को जोड़ रहा है।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता (Spirit First Look)

संदीप रेड्डी वांगा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा: “भारतीय सिनेमा… अपने अजनुबाहु/अजनुबाहु को देखें। नये साल 2026 की शुभकामनाएं, स्पिरिट फर्स्ट लुक।” फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने भी फैंस को उत्साहित करते हुए लिखा: “आपने पहले जो देखा उसे पसंद किया। अब उससे प्यार करें जिसके बारे में आप जानते ही नहीं थे… स्पिरिट फर्स्ट पोस्टर, वन बैड हैबिट, प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा और तृप्ति डिमरी।”

फिल्म के बारे में

‘स्पिरिट’ का ऑडियो टीज़र ‘साउंड स्टोरी’ पहले ही प्रभास के 46वें जन्मदिन पर जारी किया जा चुका है। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना जैसी दिग्गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित, एडिट और निर्देशित है, जबकि भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल