Smoking : क्या सच में सिगरेट पीने से तनाव कम होता है?

Smoking : क्या सच में सिगरेट पीने से तनाव कम होता है?

Smoking  : कई लोग मानसिक तनाव दूर करने के लिए सिगरेट पीते हैं। लगातार सेवन करने से यह आदत बन जाती है, और कुछ लोग दिनभर में 5 से 7 सिगरेट तक पीने लगते हैं। लेकिन क्या वास्तव में सिगरेट तनाव को कम करती है? इस पर एक्सपर्ट की राय जानते हैं।

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लोगों की मानसिक सेहत प्रभावित हो रही है। ऑफिस का दबाव और निजी जीवन की परेशानियां भी मेंटल हेल्थ पर असर डाल रही हैं। कामकाजी लोग अक्सर तनाव कम करने के लिए सिगरेट का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या सच में सिगरेट पीने से मानसिक तनाव कम होता है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिगरेट में मौजूद निकोटीन सीधे दिमाग पर असर डालता है। जब कोई व्यक्ति सिगरेट पीता है, तो निकोटीन शरीर में डोपामाइन हार्मोन रिलीज करता है, जिससे खुशी और राहत का अहसास होता है। यही कारण है कि सिगरेट पीने के बाद कुछ समय तक व्यक्ति अच्छा महसूस करता है। हालांकि, जैसे ही निकोटीन का असर खत्म होने लगता है, फिर से बेचैनी और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

क्या सिगरेट पीने से मानसिक तनाव खत्म हो जाता है?

दिल्ली के एडोलसेंट और फॉरेंसिक साइकिएट्रिस्ट, डॉ. आस्तिक जोशी के अनुसार, सिगरेट पीने से अस्थायी रूप से अच्छा महसूस हो सकता है, लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक है। यह आदत धीरे-धीरे मानसिक तनाव को और बढ़ा सकती है। लंबे समय तक निकोटीन के सेवन से हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं।

लोग सिगरेट छोड़ने में क्यों असफल रहते हैं?

डॉ. जोशी बताते हैं कि जो व्यक्ति लंबे समय से सिगरेट पी रहा होता है, उसके लिए इसे छोड़ना आसान नहीं होता, क्योंकि निकोटीन की लत लग जाती है। जब कोई व्यक्ति सिगरेट छोड़ने की कोशिश करता है, तो शरीर में निकोटीन की कमी होने लगती है, जिससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा और अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसी कारण व्यक्ति चाहकर भी सिगरेट छोड़ नहीं पाता। यही स्थिति अन्य नशों के साथ भी देखने को मिलती है।

मानसिक तनाव कम करने के स्वस्थ विकल्प

  • नियमित रूप से वॉकिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करें।
  • डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है।
  • सोने और जागने का तय समय रखें।
  • पर्याप्त और अच्छी नींद लें।
  • दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत करें।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय