Saturday, August 15, 2026

स्मार्ट ग्लास खरीदने से पहले ध्यान दें ये बातें: सही विकल्प चुनने के लिए गाइड

by Neha
स्मार्ट ग्लास खरीदने से पहले ध्यान दें ये बातें: सही विकल्प चुनने के लिए गाइड

स्मार्ट ग्लास खरीदने से पहले जानें सही विकल्प चुनने की पूरी गाइड – प्रकार, डिजाइन, वजन, प्रिस्क्रिप्शन लेंस और बैटरी लाइफ पर ध्यान देकर स्टाइल और टेक्नोलॉजी का सही मेल पाएं।

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट ग्लासेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। मेटा और रे-बेन के अलावा अब कई कंपनियां स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर रही हैं, जिसमें पावर एफिशिएंट डिस्प्ले, AI फीचर्स और बेहतर फिनिशिंग शामिल हैं। इन स्मार्ट ग्लासेस को अब सामान्य चश्मों की तरह स्टाइलिश और हल्का बनाया गया है। अगर आप भी स्मार्ट ग्लास खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां कुछ जरूरी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए।

1. स्मार्ट ग्लास का प्रकार चुनें

स्मार्ट ग्लासेस की विभिन्न श्रेणियाँ बाजार में उपलब्ध हैं:

  • ऑडियो-ओनली स्मार्ट ग्लासेस: म्यूजिक सुनने और कॉल लेने के लिए उपयुक्त।

  • कैमरा-इक्विप्ड ग्लासेस: कंटेंट क्रिएटर्स और फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतर।

  • डिस्प्ले-बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस: मोबाइल का विकल्प बन सकते हैं, जिसमें नोटिफिकेशन और एप्प्स की सुविधा मिलती है।

अपने इस्तेमाल के हिसाब से सही प्रकार चुनना बेहद जरूरी है।

also read: Jio vs Airtel vs Vi: जानिए कौन दे रहा है सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान

2. लुक और फिनिशिंग

पुराने स्मार्ट ग्लासेस भारी और बड़े फ्रेम वाले होते थे, लेकिन अब डिजाइन में सुधार किया गया है। हल्के और स्टाइलिश स्मार्ट ग्लासेस अब सामान्य चश्मों की तरह दिखते हैं। खरीदते समय डिजाइन और फिनिशिंग पर ध्यान दें।

3. वजन

लंबे समय तक स्मार्ट ग्लास पहनने के लिए हल्के ग्लासेस का चुनाव करें। 50-55 ग्राम से अधिक वजनी ग्लासेस नाक और कान पर भारी पड़ सकते हैं।

4. प्रिस्क्रिप्शन लेंस सपोर्ट

अगर आप पहले से चश्मा पहनते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि स्मार्ट ग्लास प्रिस्क्रिप्शन लेंस को सपोर्ट करता है या नहीं। कई ब्रांड अपने फ्रेम के लिए प्रिस्क्रिप्शन लेंस ऑफर करते हैं।

5. बैटरी लाइफ

स्मार्ट ग्लासेस में बैटरी लाइफ अभी भी चुनौतीपूर्ण है। सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने पर भी कई एडवांस्ड मॉडल पूरे दिन बैटरी सपोर्ट नहीं देते। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्ट ग्लासेस चुनें।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी