Silver Price Today: एक झटके में 10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए आपके शहर में आज का रेट

by Neha
Silver Price Today: एक झटके में 10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए आपके शहर में आज का रेट

आज चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है। जानिए Silver Price Today, MCX रेट और आपके शहर में 1 किलो चांदी का भाव।

Silver Price Today in India: चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में चांदी एक ही दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। MCX के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

निवेशकों में सतर्कता, कीमतों पर असर

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आए। अमेरिका में जनवरी महीने के लेबर मार्केट डेटा और आने वाले दिनों में जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इन आंकड़ों का असर आगे चलकर फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर पड़ सकता है, इसी वजह से कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है।

MCX पर चांदी और सोने का ताजा भाव

आज के कारोबार में MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी करीब 2 फीसदी या 4,905 रुपये टूटकर 2,57,715 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

वहीं, 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी कमजोर रहा और करीब 2 फीसदी या 2,005 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

also read: Gold Silver Price Today: 9 फरवरी 2026 में सोने-चांदी के…

इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव

वैश्विक बाजार की बात करें तो डॉलर में कमजोरी के बावजूद सोने-चांदी में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

  • स्पॉट गोल्ड 0.36 फीसदी फिसलकर 5066.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

  • इससे पहले 29 जनवरी को सोना 5594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

वहीं, पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद स्पॉट सिल्वर भी 0.44 फीसदी गिरकर 81.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

Silver Price Today: भारत में आज चांदी कितनी सस्ती?

भारतीय बाजार में आज चांदी की कीमत में सीधे 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अब चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, 1 ग्राम चांदी की कीमत आज 290 रुपये है।

आपके शहर में आज चांदी का रेट

आज देश के कई बड़े शहरों में चांदी के दाम इस प्रकार हैं:

  • मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा – ₹2,90,000 प्रति किलो

  • चेन्नई, हैदराबाद, मदुरै, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर – ₹3,00,000 प्रति किलो

खरीदारों के लिए राहत

कल चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज आई 10,000 रुपये की गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिली है।
गौरतलब है कि बजट के बाद 2 फरवरी को चांदी में 50,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को भी कीमतें क्रमशः 20,000 और 25,000 रुपये तक टूटी थीं।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”