103
Designed and Developed Dainik NEWS India
सिबिन सी ने बताया कि 14 जून (शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून (शुक्रवार) होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून (सोमवार) को होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून (बुधवार) है।
उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई (बुधवार) को होगा और मतगणना के बाद 13 जुलाई (शनिवार) को परिणाम घोषित किया जाएगा।
सिबिन सी ने आगे बताया कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 10 जून, सोमवार से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। 15 जुलाई (सोमवार) तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक एमसीसी लागू रहेगी। जालंधर पश्चिम सीट विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
Designed and Developed Dainik NEWS India