सैमसंग Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगा गैलेक्सी S26, नए AI फीचर्स के साथ आएंगे तीन मॉडल

by Neha
सैमसंग Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगा गैलेक्सी S26, नए AI फीचर्स के साथ आएंगे तीन मॉडल

सैमसंग Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगा गैलेक्सी S26 सीरीज, नए AI फीचर्स और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ, जानें प्री-ऑर्डर और ऑफर्स।

सैमसंग ने ‘Galaxy Unpacked 2026’ इवेंट की तारीख घोषित कर दी है। यह प्रोग्राम 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होगा। इस बहुप्रतीक्षित इवेंट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी S26 सीरीज को पेश कर सकती है। इस बार फोकस खास तौर पर AI (Artificial Intelligence) फीचर्स पर रहेगा, जो फोन के इस्तेमाल को पहले से और स्मार्ट और आसान बनाएंगे।

कौन-कौन से स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो इवेंट में तीन मुख्य मॉडल पेश किए जा सकते हैं:

  • गैलेक्सी S26

  • गैलेक्सी S26 प्लस

  • गैलेक्सी S26 अल्ट्रा

इन मॉडलों में बेहतर कैमरा सेटअप, शक्तिशाली प्रोसेसर और उन्नत AI फीचर्स मिलने की संभावना है। विशेषकर S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी डिस्प्ले और शानदार डिस्प्ले तकनीक देखने को मिल सकती है।

लॉन्च और प्री-ऑर्डर डेट्स

लीक्स के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स की प्री-सेल 5 मार्च से 10 मार्च के बीच होगी। वहीं, 11 मार्च से ये फोन आम बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा, सैमसंग अपने नए गैलेक्सी बड्स 4 और बड्स 4 प्रो ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकता है।

प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा का सबसे खास फीचर इसका ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ है। इसके जरिए आप अपनी स्क्रीन के कुछ हिस्सों को दूसरों की नजरों से छिपा सकते हैं। उदाहरण के लिए, बस या ट्रेन में सफर करते समय कोई आपके नोटिफिकेशन या मैसेज नहीं देख पाएगा। इसका मकसद आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना है।

also read: AC खरीदने का सबसे अच्छा मौका: 1.5 टन Window ACs पर 50% तक…

दमदार प्रोसेसर और बैटरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, S26 के प्रीमियम मॉडल में अलग देशों के हिसाब से अलग प्रोसेसर मिल सकते हैं।

  • अमेरिका और चीन में इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

  • भारत और अन्य देशों में Samsung Exynos 2600 प्रोसेसर मिलेगा।

बैटरी में भी कोई कमी नहीं होगी। इसमें 5,100 mAh की बैटरी होगी जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

नए डिज़ाइन में गैलेक्सी बड्स 4

सैमसंग इस बार गैलेक्सी बड्स 4 को नए लुक और डिजाइन के साथ पेश कर सकता है। पुराने बड्स Apple AirPods जैसी दिखती थीं, लेकिन नए मॉडल में कंपनी ने डिज़ाइन और स्टाइल में बदलाव किया है।

इवेंट का समय और ऑफर्स

इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसे आप सैमसंग की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर्स:

  • ₹2,500 का फायदा: सैमसंग की साइट पर नाम रजिस्टर करने पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट वाउचर मिलेगा।

  • ₹12,500 का फायदा: रजिस्टर और प्री-ऑर्डर करने पर यह लाभ 12,500 रुपये तक बढ़ जाएगा। इसके लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करना जरूरी नहीं है।

सैमसंग Galaxy S26 इवेंट इस साल का सबसे बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च माना जा रहा है और AI फीचर्स के साथ यह उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव देने वाला है।

You may also like

प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला शो ‘द 50’ का पहला बवाल: रजत और दिग्विजय में हुई मारपीट

Deprecated: Directive 'allow_url_include' is deprecated in Unknown on line 0