Thursday, October 1, 2026

सलमान खान बने पेंटर, बर्थडे से पहले कैनवास पर शेयर की खास पेंटिंग

by Neha
सलमान खान बने पेंटर, बर्थडे से पहले कैनवास पर शेयर की खास पेंटिंग

सलमान खान ने बर्थडे से एक दिन पहले पेंटर बनकर खास पेंटिंग शेयर की। जानें वीडियो और फैंस की प्रतिक्रिया, साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म अपडेट।

सलमान खान अपने 60वें बर्थडे से एक दिन पहले फैंस के लिए खास सरप्राइज लेकर आए। सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने आर्टवर्क की वीडियो शेयर की, जिसमें वे पेंटर बने नजर आए। 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले भाईजान ने इस वीडियो में अपने टैलेंट की झलक दिखाई।

सलमान खान का पेंटर लुक

वीडियो में सलमान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। उनके क्लीन शेव लुक ने उन्हें और भी हैंडसम बना दिया है। कैनवास के सामने खड़े होकर स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करते हुए वे अपनी खास पेंटिंग पर काम कर रहे हैं। वीडियो के अंत में सलमान ने अपनी पेंटिंग पर साइन किया और फैंस को बताया कि उनका आर्टवर्क बीइंग ह्यूमन के पॉप-अप स्टोर्स पर देखा जा सकता है।

फैंस की प्रतिक्रिया

सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक ऐसा सेलिब्रेशन जो सचमुच शानदार है। बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग के पॉप-अप स्टोर पर मेरे एक्सक्लूसिव आर्टवर्क को एक्सपीरियंस करें।” फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट किया और हार्ट इमोजी के साथ भाईजान को एडवांस बर्थडे विश किया।

also read: Stranger Things Season 5 भारत में: रिलीज डेट, एपिसोड और…

सलमान खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की आखिरी फिल्म ‘सिकंदर’ थी, जो ईद पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिलहाल, वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में व्यस्त हैं। इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर उनके बर्थडे यानी 27 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है। फिल्म की पूरी रिलीज डेट अभी मेकर्स द्वारा घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह अगले साल जून या जुलाई में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

You may also like

ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा