Sunday, August 23, 2026

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद: सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई रिलीज पर रोक की याचिका

by Neha
‘काला हिरण’ फिल्म विवाद: सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई रिलीज पर रोक की याचिका

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जानें पूरा मामला और विवाद।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उनका कहना है कि इस फिल्म में उनके नाम, पहचान और व्यक्तित्व का बिना अनुमति उपयोग किया जा रहा है, जो उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन है।

प्रोमो रिलीज के बाद कानूनी कार्रवाई

सलमान खान ने अपनी याचिका में दावा किया है कि फिल्म के प्रोमो में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो उनके जैसी शक्ल-सूरत वाला है और जिसने उनके जैसा ही ब्रेसलेट पहना हुआ है। अभिनेता का आरोप है कि निर्माताओं ने जानबूझकर उनकी छवि का इस्तेमाल फिल्म को प्रमोट करने के लिए किया है।

also read: ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा…

कोर्ट से रिलीज, प्रमोशन और स्ट्रीमिंग पर रोक की मांग

याचिका में सलमान खान ने फिल्म के निर्माण, प्रचार, रिलीज और ओटीटी स्ट्रीमिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह फिल्म उनके खिलाफ चल रहे 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जिससे उनकी छवि प्रभावित हो सकती है।

कानूनी कार्यवाही पर असर पड़ने की आशंका

अभिनेता ने यह भी कहा है कि इस फिल्म की रिलीज से उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही और सार्वजनिक छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण उन्होंने कोर्ट से तुरंत अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया है।

मेकर्स पर पहले भी भेजा गया था नोटिस

फिल्म के निर्माता अमित जानी ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसके बाद सलमान खान की ओर से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, निर्माता ने इस नोटिस को स्वीकार करने से इनकार करते हुए सार्वजनिक रूप से इसे खारिज कर दिया था।

विवाद बढ़ने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे सलमान

फिल्म का फर्स्ट लुक और प्रोमो सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया, जिसके चलते सलमान खान ने अब दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले पर आज (12 जून) सुनवाई होने की संभावना है।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा