Tuesday, August 18, 2026

‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, कॉमेडियन प्रणित मोरे समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

by Neha
‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, कॉमेडियन प्रणित मोरे समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन प्रणित मोरे समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की। जानें मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।

‘370 रुपये बिरयानी’ से जुड़े विवाद में अब बड़ा कानूनी कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। यह मामला अब साइबर पुलिस के नोडल साइबर स्टेशन में केस नंबर 36/2026 के तहत दर्ज किया गया है।

किन-किन लोगों पर FIR दर्ज?

पुलिस ने इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे के साथ-साथ हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।

also read: Ishita Dutta Daughter Face Reveal: बेटी वेदा के पहले…

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सभी आरोपियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा विवाद एक स्टैंडअप कॉमेडी शो की वायरल क्लिप से शुरू हुआ, जिसमें ‘370 रुपये बिरयानी’ का जिक्र किया गया था। शो के दौरान एक दर्शक द्वारा महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां की गईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। आरोप है कि कॉमेडियन प्रणित मोरे ने उस दौरान न केवल टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को नहीं रोका, बल्कि स्थिति पर हंसते भी नजर आए, जिससे विवाद और बढ़ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

एक अन्य वायरल वीडियो में डॉ. सेजल पवार द्वारा मेडिकल शिक्षा और शवों से जुड़े कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने का दावा किया गया, जिसने विवाद को और गंभीर बना दिया।

सभी आरोपियों ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद इस मामले से जुड़े सभी प्रमुख लोगों—प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार—ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

साइबर पुलिस की जांच जारी

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी