Sunday, April 19, 2026

Realme Neo7 Turbo स्मार्टफोन 16GB रैम और 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हो गया है, जानिए इसकी कीमत और खास फीचर्स।

by editor
Realme Neo7 Turbo स्मार्टफोन 16GB रैम और 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हो गया है, जानिए इसकी कीमत और खास फीचर्स।

Realme ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme Neo 7 Turbo आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन को लेकर टीज़र जारी किया था और अब इसे पूरी तरह से पेश कर दिया गया है। इस फोन की खासियतों में शामिल हैं – 6.8-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर और 7200mAh बैटरी जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि AnTuTu पर यह डिवाइस 24.5 लाख अंक स्कोर कर चुका है।

Realme Neo 7 Turbo की कीमत और उपलब्धता

यह स्मार्टफोन चीन में कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ¥1,999 (करीब ₹23,700)
  • 16GB RAM + 256GB स्टोरेज – ¥2,299 (करीब ₹27,300)
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज – ¥2,499 (करीब ₹29,650)
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज – ¥2,699 (करीब ₹32,000)

इसकी बिक्री चीन में 31 मई से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर पहले ही चालू हो चुके हैं

 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस, BOE Q10 ल्यूमिनस टेक्नोलॉजी, 1.3mm पतला फ्रेम, 100% DCI-P3 कलर कवरेज और 4608Hz PWM डिमिंग।
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ Immortalis-G720 GPU।
  • स्टोरेज: UFS 4.0 स्टोरेज और LPDDR5X RAM।
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Realme UI 6.0।
  • परफॉर्मेंस: GT Performance Engine 2.0 और ग्राफीन डुअल-लेयर कूलिंग सिस्टम (7700mm² वेपर चेंबर)।

कैमरा

  • रियर कैमरा: 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS और f/1.88 अपर्चर), साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस।
  • फ्रंट कैमरा: 16MP सेल्फी शूटर।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग: 4K @ 60fps तक सपोर्ट।

 बैटरी और चार्जिंग

  • बैटरी: 7200mAh की Titan बैटरी।
  • फास्ट चार्जिंग: 100W फास्ट चार्जिंग; कंपनी का दावा – सिर्फ 19 मिनट में 50% चार्ज।

अन्य फीचर्स

  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 360° NFC
  • X-axis लीनियर मोटर
  • ड्यूल स्पीकर्स (Hi-Res ऑडियो सपोर्ट)
  • Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, ग्लोबल GNSS सपोर्ट
  • IP66, IP68 और IP69 रेटेड डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन

यह फोन अपने दमदार स्पेसिफिकेशन्स और आकर्षक फीचर्स के साथ प्रीमियम सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धी साबित हो सकता है।

हाई-एंड वेरिएंट, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज है, की कीमत 2,699 युआन यानी लगभग 32,000 रुपये रखी गई है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा