Saturday, April 18, 2026

Real Madrid के दिग्गज खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया

by editor
Real Madrid के दिग्गज खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया

Real Madrid के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे को गैस्ट्रोएंटेराइटिस की गंभीर स्थिति के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह समस्या पेट में सूजन के कारण होती है, जो आमतौर पर किसी बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण से उत्पन्न होती है।

Real Madrid के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुटबॉल की दुनिया में मशहूर और बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले एम्बाप्पे को गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्या होने के कारण यह कदम उठाया गया।18 जून, बुधवार को क्लब वर्ल्ड कप में अल हिलाल के खिलाफ खेले गए शुरुआती मुकाबले में एम्बाप्पे बुखार के चलते हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर अब उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण पेट में सूजन
गैस्ट्रोएंटेराइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट में सूजन आ जाती है, जो आमतौर पर वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से होती है। इस बीमारी में मरीज़ को उल्टी, कमजोरी और अत्यधिक थकान का अनुभव होता है। फिलहाल एम्बाप्पे की हालत में सुधार है, लेकिन उन्हें कुछ चिकित्सकीय जांचों से गुजरना होगा। डॉक्टरों की अनुमति और पूरी तरह फिट होने के बाद ही वे मैदान में वापसी कर सकेंगे।

कोच जेबी अलोंसो ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे रविवार को पचुका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।  एम्बाप्पे को कम से कम एक महीने के पूर्ण आराम की जरूरत है। जल्द ही अस्पताल की ओर से उनकी स्थिति को लेकर नया अपडेट जारी किया जाएगा।

Real Madrid फिलहाल ग्रुप में दूसरे स्थान पर
अपने पहले सीज़न में एमबाप्पे ने रियल मैड्रिड के लिए ला लीगा में 31 गोल दागे और यूरोपीय गोल्डन शू जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, टीम इस सीज़न में कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में रियल मैड्रिड अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और आरबी साल्ज़बर्ग से दो अंक पीछे चल रही है। क्लब इस बार ट्रॉफी जीतने का पूरा प्रयास करेगा, जो कोच अलोंसो के मार्गदर्शन में उनकी पहली खिताबी जीत हो सकती है। रियल मैड्रिड ने अब तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसे जारी रखने की उम्मीद है, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी एम्बाप्पे की अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा