Saturday, April 18, 2026

Ravindra Jadeja ने इतिहास रच दिया, टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड नंबर 1 रैंक पर बने रहने का बनाया नया रिकॉर्ड।

by editor
Ravindra Jadeja ने इतिहास रच दिया, टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड नंबर 1 रैंक पर बने रहने का बनाया नया रिकॉर्ड।

Ravindra Jadeja  400 रेटिंग पॉइंट के साथ फिर से नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। आईसीसी की इस नई रैंकिंग के साथ ही जडेजा ने वह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जिसकी वजह से उन्होंने इतिहास रच दिया।

वहीं, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा ले लिया, वहीं Ravindra Jadeja टेस्ट क्रिकेट के इस सबसे लंबे और पुराने फॉर्मेट में इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब आप सोचेंगे कि जडेजा तो ज्यादातर व्हाइट बॉल क्रिकेट और आईपीएल में ही सक्रिय रहे हैं, तो फिर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास कैसे रचा? दरअसल, जडेजा ने टेस्ट ऑलराउंडर्स की नई रैंकिंग में यह उपलब्धि हासिल की है।

Ravindra Jadeja फिर से नंबर वन बन गए हैं। आईसीसी ने टेस्ट ऑलराउंडर्स की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें जडेजा 400 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। इस रैंकिंग के साथ Ravindra Jadeja ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है, जो कि टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में आईसीसी की रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन तक नंबर वन बने रहने का है।

Ravindra Jadeja का जलवा कायम है, नंबर वन की पोजीशन पर उनका दबदबा बना हुआ है! 9 मार्च 2022 को रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को हराकर दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर का स्थान हासिल किया था। तब से अब तक 38 महीने बीत चुके हैं, और जडेजा लगातार 1152 दिनों से नंबर वन पर बने हुए हैं। 2022 में जब जडेजा ने यह उपलब्धि हासिल की थी, तो यह उनका दूसरा मौका था, क्योंकि इससे पहले अगस्त 2017 में वो एक हफ्ते के लिए नंबर वन बन चुके थे।

Ravindra Jadeja को टेस्ट ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन बनाए रखने के लिए बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज से सीधी टक्कर थी, जिनके पास 327 रेटिंग पॉइंट्स हैं। नई रैंकिंग में मेहदी हसन ने मार्को यानसन को पछाड़ते हुए नंबर 2 की पोजीशन हासिल की है। मार्को यानसन को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वे नंबर 3 पर आ गए हैं, उनके पास 294 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

पैट कमिंस चौथे नंबर के ऑलराउंडर हैं, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 5वें स्थान पर हैं। जडेजा के बाद टॉप 10 में कोई अन्य ऑलराउंडर नहीं है। इसके बाद अक्षर पटेल 12वें स्थान पर हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा