Friday, August 28, 2026

Rajkumar Rao ने याद किया वो वक्त ,जब मां के अंतिम संस्कार के बाद शूट करना पड़ा, कहा- “मैं स्ट्रॉन्ग हूँ पर..।”

by editor
Rajkumar Rao ने याद किया वो वक्त ,जब मां के अंतिम संस्कार के बाद शूट करना पड़ा, कहा- "मैं स्ट्रॉन्ग हूँ पर..।"

 Rajkumar Rao को मलाल है कि मां-बाप के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजार पाए। उन्होंने वो वक्त याद किया जब न्यूटन की शूटिंग के वक्त उनकी मां का निधन हो गया था और वह दूसरे दिन शूट पर वापस आ गए थे।

Rajkumar Rao जब न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त उनकी मां का देहांत हो गया था। उन्होंने एक पॉडकास्ट में उस मुश्किल समय को याद किया। राजकुमार ने बताया कि मां की ऐसी उम्र नहीं थी, और जब सेट पर पता चला तो उन्हें बहुत दुःख हुआ। वह एक दिन बाद शूटिंग पर यह सोचकर वापस आए कि संभाल लेंगे पर आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

जब राजकुमार को बुरी खबर मिली

राजकुमार राव ने समदीश भाटिया के पॉडकास्ट शो मौज मस्ती में बताया कि उनकी मां ठीक नहीं थीं। जब वह 54 साल की थी, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। उन्होंने याद किया कि वह फिल्म का सीन शूट कर रहे थे। बाहर निकलने से पहले वह एक बूथ पर बैठा था। जब वह शूट पूरा करके गेट तक पहुंच  रहे ते, तो तभी  देखा कि कोई बहुत तेज गति से उनकी ओर आ रहा है। राजकुमार को समझ नहीं आया कि जंगल से भागता हुआ कोई क्यों आ रहा है। जब वह शख्स उन तक पहुंचा तो मैसेज पहुंचाया कि पत्रलेखा उनसे बात करना चाहती हैं। उसी वक्त उनके दिमाग में बुरा खयाल आया कि उनके पिता का निधन तो नहीं हो गया क्योंकि उस आदमी के चेहरे पर परेशान से पता चल रहा था कि कुछ गलत हो गया है।

अंतिम संस्कार करने के बाद वापस आए

राजकुमार ने बताया कि जब पत्रलेखा ने उनको यह जानकारी दी, तो उन्होंने सोचा कि उनका पूरा जीवन खत्म हो गया। न्यूटन की फिल्म कम बजट की थी, इसलिए वे चिंतित थे कि अगर वह चले गए तो प्रोडक्शन को परेशानी होगी। उनका कहना था कि वे एक दिन में वापस आ जाएंगे। फिल्ममेकर्स ने उनसे समय लेने को कहा, लेकिन वह अंतिम संस्कार करके सेट पर वापस आ गए।

इस बात का मलाल

राजकुमार ने बोले, मैं सेट पर गया मुझे लगाया कि मैनेज कर लूंगा। मैं स्ट्रॉन्ग हूं लेकिन नहीं हो पाया। फट जाती है यार। मैं रो रहा होता था लगातार। फिर मेरा जो एक बेस्ट फ्रेंड है अनीस, साउंड डिजाइनर है। खुशकिस्मती से वह सेट पर था। उसने मुझे बहुत संभाल लिया। राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें मलाल है कि मां-बाप के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम