Saturday, August 29, 2026

RAJASTHAN NEWS : संभाग स्तरीय बजट पूर्व हितधारक परामर्श कार्यशाला में प्राप्त सुझावों को राज्य बजट में समाहित करने का प्रयास किया जाएगा।

by editor
RAJASTHAN NEWS : संभाग स्तरीय बजट पूर्व हितधारक परामर्श कार्यशाला में प्राप्त सुझावों को राज्य बजट में समाहित करने का प्रयास किया जाएगा।

RAJASTHAN NEWS:  कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग और सेवा क्षेत्र के हितधारकों, कर सलाहकारों और व्यवसायियों ने आगामी राज्य बजट के लिए राज्य सरकार को अपने सुझाव दिए हैं। सोमवार से शुरू हुई 3 दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन इन समूहों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्यशाला में कहा कि विषय विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों के आधार पर वित्तीय बजट तैयार करने में सरकार को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उप महानिरीक्षक पंजीयन डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग और सेवा क्षेत्र के हितधारकों, कर सलाहकारों और व्यवसायियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश सोमानी, अखिल भारतीय गौशाला परिषद के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता, लघु उद्योग भारती की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा सहित अन्य पांच केंद्रों के अध्यक्षों ने भी चर्चा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके अलावा, राजस्व कार्मिकों के जिला अध्यक्ष श्री राकेश पाराशर, अधीनस्थ लेखा सेवा के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद शर्मा, हैण्ड ब्लॉक के प्रिंट कला सांगानेर के अध्यक्ष डॉ. ब्रज वल्लभ, होटल ऐसोशियसन के अध्यक्ष श्री मोहम्मद हुसैन खान, भरतपुर से श्री अनुराग गर्ग और अन्य विषय विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इसी प्रकार, द्वितीय सत्र में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों, चिकित्सा सेवाओं और पंचकर्म के माध्यम से मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के विषय में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

इस दौरान, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक शिल्पी पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री विजय कौशिक और 40 विषय विशेषज्ञों ने कार्यशाला को संबोधित किया।

 

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम