Sunday, September 20, 2026

राजस्‍थान विधान सभा जनदर्शन, खैरथल-तिजारा के एक सौ छात्र-छात्राओं ने विधान सभा देखी

by editor
राजस्‍थान विधान सभा जनदर्शन, खैरथल-तिजारा के एक सौ छात्र-छात्राओं ने विधान सभा देखी

राजस्‍थान विधान सभा जनदर्शन— खैरथल – तिजारा के एक सौ छात्र-छात्राओं ने विधान सभा देखी

  • आज का युवा ही देश का भविष्‍य – अध्यक्ष, विधान सभा
राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि आज का युवा ही देश का भविष्‍य है। श्री देवनानी सोमवार को यहां विधान सभा में खैरथल-तिजारा के छात्र- छात्राओं को सम्‍बोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्र प्रथम है। हमें राष्‍ट्र की सेवा के लिए अपने दायित्‍वों को समझकर और विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रगति कर दुनिया में भारत का नाम रोशन करना है।
इस अवसर पर मौजूद विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से छात्र-छात्राओं और विप्र फाउण्‍डेशन के पदाधिकारिओं का परिचय कराया।
उल्‍लेखनीय है कि विप्र फाउण्‍डेशन खैरथल तिजारा ने जिले के विभिन्‍न विद्यालयों में कक्षा 9 से 11 तक अध्‍ययनरत विद्यार्थियों की पृथ्‍वी पर बढते जल संकट और उपाय पर निबन्‍ध प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। प्रतियोगिता में मेरिट में आये एक सौ छात्र-छात्राओं का विधान सभा जनदर्शन के तहत राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय का अवलोकन कराया गया।

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’