Tuesday, July 28, 2026

Rajasthan CM Bhajanlal : ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट में प्रदेश के दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता को मिलेगा उचित सम्मान

by editor
Rajasthan CM Bhajanlal : ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट में प्रदेश के दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता को मिलेगा उचित सम्मान

राजस्थान को विश्व में निवेश का प्रमुख केन्द्र बनाने के लिए CM Bhajanlal Sharmaके नेतृत्व में राज्य सरकार आगामी 9 से 11 दिसम्बर को राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का ऐतिहासिक आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन को सार्थक बनाने और एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 10 दिन तक रोज एक नया संकल्प लेने की पहल की है।

इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को छठा संकल्प लिया कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के दिव्यांग बच्चों की कला और उनकी कुशलता को उचित सम्मान मिलेगा और उनके हुनर का प्रदर्शन इस समिट का प्रमुख आकर्षण बनेगा। CM Bhajanlal ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखरने का पर्याप्त अवसर मिले तो वे भी अपने जीवन में कौशल और योग्यता से श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा पुंज बन सकते हैं।

CM Bhajanlal Sharma ने कहा कि पेरिस में आयोजित पैरा ओलंपिक खेलों में राजस्थान की अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल तथा सुंदर गुर्जर जैसे युवाओं ने पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन को तरक्की और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराकर उनके कल्याण हेतु सतत प्रयत्नशील है।

You may also like

Leave a Comment

‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा