टी20 में Ashwin की गेंदबाज़ी तो हमेशा से चर्चा में रही है, लेकिन इस बार TNPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने बल्ले से भी तहलका मचा दिया। सिर्फ 48 गेंदों में 83 रन की जबरदस्त पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम डिंडीगुल को क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।
गेंदबाज़ी में पहले किया वार
मैच की शुरुआत में Ashwin ने कप्तान के तौर पर शानदार गेंदबाज़ी कर चोलाज की टीम को दबाव में डाला। 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके और विरोधी टीम को 140 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। यह TNPL 2025 में उनकी दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी रही।
बल्ले से छाए Ashwin
141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अश्विन ने पारी का आगाज़ किया और ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बटोरे। उन्होंने 83 रन की अपनी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े, जो इस सीजन में उनकी सबसे बड़ी पारी साबित हुई। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने सीजन में कुल 13 छक्के और 275 रन बना लिए हैं, जिससे वो टॉप-5 रन स्कोरर में भी शामिल हो गए हैं।
टीम को मिली बड़ी जीत, Ashwin बने मैच विनर
डिंडीगुल ने चोलाज को 6 विकेट से और 20 गेंद पहले हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। कप्तानी पारी और सटीक गेंदबाज़ी से उन्होंने साबित कर दिया कि वो किसी भी बड़े मैच के असली हीरो हैं।