Sunday, April 19, 2026

Vaibhav Suryavanshi के सामने फेल हैं ये 24 बल्लेबाज, इन दो मामलों में तो पूरी तरह से बेजोड़ साबित हुए

by editor
Vaibhav Suryavanshi के सामने फेल हैं ये 24 बल्लेबाज, इन दो मामलों में तो पूरी तरह से बेजोड़ साबित हुए

14 साल के Vaibhav Suryavanshi इस वक्त इंग्लैंड में अंडर-19 सीरीज खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में तीसरे वनडे में वो सिर्फ 14 रन से शतक से चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें बाकी 24 बल्लेबाजों से अलग पहचान दिला दी है।

भारत और UAE की पिचों पर पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके वैभव ने अब इंग्लैंड में भी दमदार प्रदर्शन कर दिखाया है। इस सीरीज में भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच अब तक 3 वनडे खेले जा चुके हैं, जिनमें कुल 25 बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया है। लेकिन वैभव की बैटिंग क्लास बाकियों से कहीं आगे नजर आई है।

छक्कों और स्ट्राइक रेट में सबसे अव्वल
Vaibhav Suryavanshi ने अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में 213.09 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। इस आंकड़े के साथ वो सीरीज के टॉप स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं, छक्कों के मामले में भी उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया है – उनके बल्ले से कुल 17 छक्के निकले हैं, जबकि इंग्लैंड के थॉमस रियू 9 छक्कों के साथ दूसरे और इसाक अहमद 6 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वैभव का कोई सानी नहीं
स्ट्राइक रेट हो या छक्कों की रफ्तार – इन दोनों पैमानों पर Vaibhav Suryavanshi का प्रदर्शन बाकी सभी 24 बल्लेबाजों पर भारी पड़ा है। उनकी आक्रामकता और निरंतरता उन्हें इस सीरीज का सबसे अलग और खास खिलाड़ी बना रही है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा