Tuesday, September 22, 2026

Ritesh Pandey ने बताया ‘चिलम’ का असर, सावन के मौके पर आया एक और भोजपुरी स्पेशल सॉन्ग

by editor
Ritesh Pandey ने बताया ‘चिलम’ का असर, सावन के मौके पर आया एक और भोजपुरी स्पेशल सॉन्ग

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता Ritesh Pandey का नया सावन स्पेशल गाना ‘चिलम के दम पर’ रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज होते ही यूट्यूब पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महादेव के भक्त रितेश हर साल सावन में भक्ति गीत लेकर आते हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी परंपरा को कायम रखा है।

Ritesh Pandey ने इस गाने का पोस्टर एक दिन पहले शेयर करते हुए इसका ऐलान किया था। गाने में उनके साथ अभिनेत्री गौरी सुब्बा नजर आईं हैं, जिन्होंने लीड रोल निभाया है। इस गाने को खुद रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने आवाज दी है, जिसे मार्स मेलोडी भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

गाने के बोल मुन्ना मोहित ने लिखे हैं और संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी आशीष सत्यार्थी ने निभाई है। कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है। ‘चिलम के दम पर’ को खास तौर पर सावन और महादेव की भक्ति को समर्पित करते हुए तैयार किया गया है।

Ritesh Pandey का पिछला हिट गाना
इससे पहले रितेश पांडे का गाना ‘गोरी लंदन के’ 18 जून को रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने खुशबू तिवारी के साथ गाया था। यह गीत उनकी फिल्म सनम मेरे हमराज से है, जिसका निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने और निर्माण ज्योति सुब्बारायण ने किया था। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया था और इसके सभी गाने श्रोताओं को खूब पसंद आए थे।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’