Sunday, September 6, 2026

राधिका आप्टे की ब्लैक कॉमेडी ‘सिस्टर मिडनाइट’ अब ओटीटी पर रिलीज, फ्री में देखें

by Neha
राधिका आप्टे की ब्लैक कॉमेडी 'सिस्टर मिडनाइट' अब ओटीटी पर रिलीज, फ्री में देखें

राधिका आप्टे की ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर फ्री में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध। घर बैठे देखिए इस डार्क कॉमेडी की कहानी और शानदार एक्टिंग।

राधिका आप्टे की चर्चित ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म को पहले 2024 में कांस फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। 8 अगस्त 2024 से प्रीमियम रेंटल शुरू हुआ था, लेकिन अब इसे फाइनली ओटीटी पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखा जा सकता है।

फिल्म की कहानी

‘सिस्टर मिडनाइट’ में राधिका आप्टे ने उमा नाम की महिला का किरदार निभाया है, जिसकी अरेंज मैरिज होती है और वह अपने पति गोपाल (अशोक पाठक) के साथ मुंबई आती है। कहानी में उमा के अकेलेपन, घर के काम और रात में अजीबोगरीब हरकतों को दिखाया गया है। फिल्म में औरतों की आजादी और समाज में उनके संघर्ष पर भी सवाल उठाए गए हैं।

फिल्म के डायरेक्शन और एक्टिंग

करण कंधारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। उन्होंने अपने किरदार में बेहतरीन अभिनय के साथ उमा के संघर्ष और भावनाओं को पर्दे पर जीवंत किया।

also read: Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म कहां और कब…

थिएट्रिकल रिलीज और सेंसर बोर्ड

फिल्म 19 मई 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन हटाने के निर्देश दिए थे, जिसमें एक सीन में राधिका को बिना कपड़ों के दिखाया गया था। इसके बाद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया।

अब ओटीटी पर मुफ्त देखें

‘सिस्टर मिडनाइट’ पहले ट्यूबी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थी। अब यह प्राइम वीडियो पर फ्री में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखी जा सकती है। फिल्म की इस डिजिटल रिलीज से अब दर्शक अपने घर बैठे ही राधिका आप्टे की शानदार एक्टिंग और फिल्म की डार्क कॉमेडी का मजा ले सकते हैं।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?