Friday, August 28, 2026

The Great Indian Kapil Show’ के तीसरे सीजन में राजीव ठाकुर की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, जानिए उन्होंने खुद क्या बताया वजह

by editor
The Great Indian Kapil Show' के तीसरे सीजन में राजीव ठाकुर की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, जानिए उन्होंने खुद क्या बताया वजह

कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो The Great Indian Kapil Show’ इस साल जून में तीसरे सीजन के साथ वापसी कर चुका है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस सीजन में कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है, जैसे अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही शो में नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ जाने-पहचाने चेहरे इस बार गायब हैं—जिनमें से एक नाम है राजीव ठाकुर

The Great Indian Kapil Show : राजीव ठाकुर ने कपिल शर्मा के साथ दो सीजन में काम किया और अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से खास पहचान बनाई। मगर तीसरे सीज़न में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजीव ठाकुर ने खुद बताया कारण
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राजीव से पूछा गया कि क्या उन्होंने शो से ब्रेक लिया है या किसी और वजह से वे इस बार शो में नजर नहीं आ रहे। इस पर मज़ाकिया अंदाज़ में उन्होंने कहा, “इतने बड़े शो से कोई आराम नहीं लेता, ज़ाहिर है निकाला गया होगा,” फिर हँसते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है।

उन्होंने बताया कि दरअसल उनकी तारीखें (डेट्स) शो की शूटिंग शेड्यूल से मेल नहीं खा रही थीं। मेकर्स ने उन्हें बीच-बीच में बुलाया, लेकिन वह उस समय उपलब्ध नहीं थे।

स्टैंड-अप कॉमेडी पर कर रहे हैं फोकस
राजीव ठाकुर ने यह भी बताया कि फिलहाल वे अपने स्टैंड-अप प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। शो की फॉर्मेट को लेकर उन्होंने कहा कि अब 55 मिनट के एपिसोड में पहले से ही कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और गेस्ट आर्टिस्ट्स के लिए काफी कंटेंट होता है, ऐसे में नई जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

इस बीच राजीव ने अपने स्टैंड-अप शो “जेन जेड और 90s वाले” के भारत टूर की घोषणा भी कर दी है, जिससे साफ है कि फिलहाल वे लाइव कॉमेडी पर फोकस कर रहे हैं। राजीव ठाकुर को शो से बाहर नहीं निकाला गया है, बल्कि उनकी अनुपलब्धता और दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते वे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीज़न का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम