Monday, July 27, 2026

Pawan Singh का नया मस्तीभरा भोजपुरी गाना ‘चार चक्का ए जीजा’ हुआ रिलीज, धमाकेदार अंदाज़ में आया सामने, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

by editor
Pawan Singh का नया मस्तीभरा भोजपुरी गाना ‘चार चक्का ए जीजा’ हुआ रिलीज, धमाकेदार अंदाज़ में आया सामने, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी स्टार Pawan Singh एक बार फिर अपने नए सावन स्पेशल गाने के साथ दर्शकों का दिल जीतते नज़र आ रहे हैं। सावन का महीना अभी चल रहा है और खत्म होने से पहले कई सिंगर्स लगातार भोलेनाथ को समर्पित गाने ला रहे हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह का लेटेस्ट गाना ‘चार चाका ऐ जीजा’ 1 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस मस्ती भरे गाने में Pawan Singh नई एक्ट्रेस संजना मिश्रा के साथ नजर आ रहे हैं और खास बात ये है कि इस गाने को उन्होंने मशहूर गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसका निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है जबकि कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने संभाली है।

गाने का पोस्टर पवन सिंह ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि यह गाना 1 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। उन्होंने सभी कलाकारों को टैग कर गाने को सावन स्पेशल बताया था।

यह गाना खासतौर पर कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें भक्ति के साथ मस्ती का तड़का भी है।

बुम-बुम बोले पवन का पिछला गाना भी रहा हिट
इससे पहले पवन सिंह का ‘बोलबम’ गाना ‘देवघर के राजा’ 21 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने सृष्टि भारती के साथ गाया था। उस गाने में श्वेता महारा उनके साथ नजर आई थीं। उस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अब जब 9 अगस्त को सावन का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में पवन सिंह के फैंस उनके रोमांटिक गानों का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन तब तक उनके सावन स्पेशल गानों का आनंद उठाना बनता है!

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच