Sunday, May 10, 2026

Punjab CM Mann ने पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी

by ekta
Punjab CM Mann ने पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी

Punjab CM Mann

नीरज की असाधारण उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रेरित करेगी

पंजाब के Punjab CM Mann ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक नए खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा आने वाले समय में खेल मुकाबलों में नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उनकी खेल के प्रति मेहनत और समर्पण की भावना का पता चलता है।

You may also like

Leave a Comment

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट