Saturday, April 18, 2026

प्रियंका कक्कड़: अमित शाह नशे के खिलाफ सख्ती चाहते हैं तो भाजपा शासित राज्यों में जवाबदेही तय करें, ताकि फिर चूहे ड्रग्स न खा जाएं

by Neha
प्रियंका कक्कड़: अमित शाह नशे के खिलाफ सख्ती चाहते हैं तो भाजपा शासित राज्यों में जवाबदेही तय करें, ताकि फिर चूहे ड्रग्स न खा जाएं

प्रियंका कक्कड़: ‘‘आप’’ सरकार पंजाब को नशा मुक्त कर देगी, अमित शाह भाजपा शासित गुजरात, यूपी पर ध्यान दें, जहां चूहे ड्रग्स खा रहे

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल की सरकार ने ही पंजाब को नशे में डूबोया था, लेकिन अब ‘‘आप’’ की सरकार उन नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। जिन अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करों को भाजपा-अकाली सरकार के मंत्री अपने घर में पनाह देते थे, आज उनका धंधा चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा शासित गुजरात और उत्तर प्रदेश पर ध्यान दें, जहां चूहे ड्रग्स खा रहे हैं। ‘‘आप’’ सरकार पंजाब को तो नशा मुक्त कर ही देगी। अगर अमित शाह नशे के खिलाफ सख्ती चाहते हैं तो भाजपा शासित राज्यों में जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करें, ताकि फिर चूहे ड्रग्स न खा जाएं।

मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आज हमारे देश में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। पंजाब में भी अकाली दल और भाजपा ने नशे को फैलाया था और उस पर उड़ता पंजाब फिल्म भी बनी थी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उस समय भी भाजपा और अकाली दल की सरकारों और उनके मंत्रियों ने अपने घरों में अंतरराष्ट्रीय तस्करों को पनाह दी। पुलिस को निर्देश होते थे कि वे नशा तस्करों को साथ ले जाएं और घर-घर तक नशा पहुंचाएं।

also read: गोपाल इटालिया: पुलिस ने जितना ड्रग्स पकड़ा उसमें से 35%…

प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है और नशा तस्करों की 50,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। आज स्थित यह है कि पंजाब के सभी बड़े नशा तस्करों राज्य छोड़कर भागना पड़ा है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनका धंधा चौपट कर दिया। नशा तस्करी के आरोप में बड़े-बड़े मंत्रियों को भी पकड़ा गया।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि मुझे यह बहुत विचित्र लगा कि हाल ही में एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह यह दावा कर रहे थे कि वे पंजाब में सारे विभागों को इकट्ठा करके नशा माफिया पर कार्रवाई करेंगे। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पंजाब में नशा तो भाजपा ने फैलाया था। अगर नशा माफिया पर प्रहार करना है तो झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में करके दिखाइए। गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है और वहां की हालत यह है कि 25 मार्च को गुजरात विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश हुई, तो पता चला कि पुलिस स्टेशन से 2300 किलो नशा गायब हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 144 किलो चोरी हो गया और बाकी नशे को चूहे खा गए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बाकी राज्यों में भी भाजपा की पुलिस ऐसा ही बयान देती है। मुंबई में हाल ही में 130 किलो गांजा पकड़ा गया और मामला कोर्ट में पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि इसे चूहे खा गए। झारखंड में 200 किलो और मथुरा में 500 किलो गांजा पकड़े जाने पर भी पुलिस ने कोर्ट में यही कहा कि चूहे खा गए। अब गुजरात में भी 2300 किलो नशे को चूहे खा गए। सबूत गायब होने पर कोर्ट को उन्हें छोड़ना ही पड़ता है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह सब इसलिए गायब हो जाता है क्योंकि ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा नशे के कारोबार में लिप्त है। ये सारी सरकारें भाजपा के तस्कर ही चला रहे हैं। भाजपा तस्करों को ही सांसद, पार्षद, विधायक और नेता बनाती है और यही गोरखधंधा ऊपर से नीचे तक चल रहा है। 2300 किलो कोई छोटी मात्रा नहीं है जो हवा में उड़ जाएगी या चूहे खा जाएंगे। भाजपाई जनता को मूर्ख समझते हैं और फिर से तस्करों को बचा लेंगे। आज तक मुंद्रा पोर्ट पर जो 20,000 किलो नशा पकड़ा गया था, उसका मालिक जेल में क्यों नहीं है और उसे क्या सजा दी गई?

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा