Sunday, April 19, 2026

PM Narendra Modi ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की प्रगति की सराहना की

by ekta

PM Narendra Modi: भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात शीर्ष 3 में शामिल हो गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात विश्व स्तर पर शीर्ष में पहुंच गया है। श्री मोदी ने इसका श्रेय नवोन्मेषी युवा शक्ति को दिया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत आने वाले समय में इस गति को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब शीर्ष में शामिल हो गया है। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार का एक समाचार लेख भी साझा किया हैजिसमें कहा गया है कि भारत से एप्पल आईफोन के निर्यात में उछाल के कारणइलेक्ट्रॉनिक्स ने रत्न और आभूषण को पीछे छोड़ते हुए 2024-25 (वित्त वर्ष 25) की अप्रैलजून तिमाही (क्यू 1) के अंत तक भारत के शीर्ष 10 निर्यातों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने कहा;

“यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है। इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत को हमारी नवोन्मेषी युवा शक्ति ने गति दी है। यह सुधारों और @makeinindia को बढ़ावा देने पर हमारे विशेष जोर का भी प्रमाण है।

source: https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा