Saturday, April 18, 2026

PM Narendra Modi ने मायावती और चंद्रशेखर आजाद की मांगों को पूरा किया!

by ekta
PM Narendra Modi ने मायावती और चंद्रशेखर आजाद की मांगों को पूरा किया!

PM Narendra Modi: बीएसपी चीफ मायावती और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी और एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के निर्णय का विरोध किया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कहा कि भीम राव आंबेडकर के संविधान में अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के आरक्षण में “मलाईदार तबके” (क्रीमी लेयर) के लिए कोई प्रावधान नहीं है। PM मोदी की कैबिनेट के निर्णय से बीएसपी अध्यक्ष मायावती और चंद्रशेखर की मांग पूरी हो गई है।

सप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद बीएसपी प्रमुख ने अनुसूचित जातियों (एससी) में उप-वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया। मायावती ने कहा, ‘एससी और एसटी आरक्षण के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति दी गई है, हमारी पार्टी इससे सहमत नहीं है।’

दोनों ने विरोध किया

उन्होंने  कहा, “एससी और एसटी के लोगों द्वारा अपने ऊपर किए गए अत्याचारों का सामना एक समूह के रूप में किया गया है और यह समूह समान है, इसमें किसी भी तरह का उप-वर्गीकरण करना सही नहीं होगा।उसने सुप्रीम कोर्ट से अपना निर्णय पुनः विचार करने की अपील की थी। दूसरी ओर ऐसी ही मांग नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी रखी थी.

नगीना के सांसद ने कहा कि SC/ST/OBC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से जब भी आरक्षण के मुद्दे पर निर्णय आया है। हम अपने लोगों को बंटने नहीं देंगे। कारण यह है कि हमें अपने परिवार की चिंता है। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा कि जब राष्ट्रीय हित और व्यक्तिगत हित विरोधी होंगे, तो वे राष्ट्रीय हित को चुनेंगे। ऐसे में, जब समुदाय का हित राष्ट्रीय हित से टकरा जाएगा, तो वे समुदाय का हित ही चुनेंगे।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में बताते हुए कहा कि बी आर आंबेडकर के दिए संविधान के अनुसार, एससी-एसटी आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ के लिए कोई प्रावधान नहीं है. एससी-एसटी आरक्षण का प्रावधान संविधान के अनुरूप होना चाहिए.

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा