भारत का Gen-Z क्रिएटिविटी से भरा हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- युवाओं का सामर्थ्य देश की ताकत बनेगा

by ekta
भारत का Gen-Z क्रिएटिविटी से भरा हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- युवाओं का सामर्थ्य देश की ताकत बनेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का Gen-Z क्रिएटिविटी और नवाचार से भरा हुआ है। युवाओं का सामर्थ्य देश की ताकत बनेगा और स्टार्टअप क्रांति को नई ऊंचाइयां देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का Gen-Z पीढ़ी क्रिएटिविटी, नवाचार और कंटेंट क्रिएशन में बेहद सक्षम है। पीएम मोदी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका सामर्थ्य न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का आधार बनेगा, बल्कि यह देश की प्रगति और ताकत भी बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा, “हमारा देश आज कल्चर, कंटेंट और क्रिएटिविटी की ओर अभूतपूर्व रूप से बढ़ रहा है। पिछले दशक में किए गए सुधारों की प्रक्रिया अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुकी है और इसके केंद्र में हमारी युवा शक्ति है। युवाओं को संकल्प के साथ आगे आना चाहिए और किसी भी गुलामी की मानसिकता को छोड़कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”

also read: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल महासंघों को ‘मेक इन इंडिया इन स्‍पोर्ट्स और ‘इंटरनेशनल रिलेशंस’ समितियां गठित करने की सलाह दी

उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से जीवन जीने और देश के हित में काम करने की प्रेरणा देती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की स्टार्टअप क्रांति में भागीदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग ने देश के युवाओं को सीधे विकास की दिशा में योगदान देने का मंच प्रदान किया है। करोड़ों युवा इस प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े हैं और अपने विचार साझा कर रहे हैं। यही युवा शक्ति अब स्टार्टअप क्रांति की रफ्तार को देश में असली गति दे रही है।”

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2047 में जब भारत अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, तब इस पीढ़ी का योगदान और सोच देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”