प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला: बिहार विजय के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज़

by Neha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला: बिहार विजय के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज़

बिहार चुनाव 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने छठी मैया का अपमान करने वालों की आलोचना की और बिहार की विकास यात्रा पर जोर दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विजय का जश्न मनाते हुए कांग्रेस और राजद के नेताओं पर निशाना साधा। 14 नवंबर 2025 को दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को आलोचनाओं का निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग छठी मैया का अपमान करते हैं, उनकी हेकड़ी देखिए, उन्होंने माफी तक नहीं मांगी। पीएम मोदी ने बिहार की जनता से अपील की कि यह अपमान वे कभी नहीं भूलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने छठी मैया के अपमान का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार का सम्मान और गौरव हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बिहार के लोग भारत के विकास में अहम योगदान देने वाले हैं, लेकिन कांग्रेस और राजद जैसे दलों ने हमेशा बिहार की छवि को झूठा रूप में पेश किया और उसे बदनाम किया। इन दलों ने न तो बिहार के ऐतिहासिक योगदान को समझा, न उसकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान किया। हमारी सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि पूरे देश और दुनिया को इस संस्कृति का महत्व बताया जा सके।”

also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत के बाद BJP…

जनता ने हमें तीसरी बार जनादेश दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “पिछले साल देश की जनता ने लगातार तीसरी बार NDA को अपना जनादेश दिया। यह लोगों के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम था। लोकसभा चुनाव के बाद हमने कई राज्य विधानसभा चुनावों में भी शानदार जीत हासिल की। हरियाणा में हमें तीसरी बार सेवा का मौका मिला, जबकि महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी हमें लगातार विजयी बनाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 साल बाद हमें बहुमत मिला और अब बिहार में, जहां अधिकतर आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है, हम भारी मतों से विजयी हुए हैं।”

बिहार चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान की सराहना

पीएम मोदी ने बिहार चुनाव के बारे में कहा, “पिछले चुनावों में बिहार में पुनर्मतदान की कई घटनाएं सामने आई थीं। 2005 से पहले बिहार में सैकड़ों स्थानों पर पुनर्मतदान हुआ था, और 1995 में तो 1500 से ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान हुए थे। लेकिन इस बार चुनाव शांतिपूर्ण रहा और दोनों चरणों में कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह चुनाव बिहार के विकास और बदलाव का प्रतीक है।”

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान