Saturday, April 18, 2026

पोस्टपार्टम में खुद को शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं’

by Versha
पोस्टपार्टम में खुद को शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं’

परिणीति चोपड़ा ने पोस्टपार्टम अनुभव साझा किया, बताया कैसे वे हनुमान चालीसा, मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच से खुद को शांत रखती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि वे पोस्टपार्टम से कैसे निपट रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि मेंटल हेल्थ और मेडिटेशन उनके लिए अब बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं। परिणीति पिछले साल मां बनी थीं और अब उन्होंने अपने पोस्टपार्टम अनुभव और दिनचर्या के बारे में खुलकर बात की।

कैसे रखती हैं खुद को शांत

परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने पोस्टपार्टम के दो महीने पूरे कर लिए हैं और धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच और मानसिक संतुलन उनके शरीर को भी मजबूत बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपका मन पॉजिटिव है, तो आपकी बॉडी भी उसी का अनुसरण करती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

सुबह की दिनचर्या और फोन से दूरी

परिणीति ने अपनी सुबह की दिनचर्या के बारे में साझा किया और बताया कि वे फोन से दूर रहती हैं। उनका मानना है कि ज्यादातर लोग जागते ही फोन स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं, जिससे दिमाग सुन्न पड़ जाता है और पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। परिणीति कहती हैं कि वे जागते ही फोन को हाथ नहीं लगातीं, बल्कि कुछ शांत समय अपने लिए निकालती हैं। उन्होंने कहा, “अगर आप सुबह उठकर फोन नजरअंदाज कर दें, एक घंटे के लिए शांत बैठें, संगीत सुनें, प्रकृति का आनंद लें और पक्षियों की आवाज़ सुनें, तो इससे मानसिक शांति मिलती है।”

also read: इमरान हाशमी (Imran Hashmi) ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में…

हनुमान चालीसा और मंत्रों का जाप

परिणीति ने बताया कि वे सुबह उठकर हनुमान चालीसा या नमामि शमीशम का जाप करती हैं। इसका असर उनके पूरे दिन पर पड़ता है और यह उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि दिन में चाहे कोई भी परिस्थिति आए, पॉजिटिव रिएक्शन बनाए रखना संभव है। परिणीति ने इसे एक शूटिंग जैसी नज़र से जोड़ते हुए कहा कि सुबह उठते समय ऐसा लगे जैसे आप स्लो मोशन में बिस्तर से उठ रहे हैं, जो दिन की अच्छी शुरुआत के लिए जरूरी है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा