Friday, August 28, 2026

Paralympic 2024: भारत ने पेरिस में अधिक मेडल जीतकर टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया

by ekta
Paralympic 2024: भारत ने पेरिस में अधिक मेडल जीतकर टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Paralympic 2024: पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारतीय खिलाड़ी 20 मेडल जीत चुके हैं। जिसमें तीन गोल्ड मेडल, सात सिल्वर मेडल और 10  ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

Paris Paralympics Medal Tally & India: भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन पेरिस पैरालंपिक में जारी है। पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारतीय खिलाड़ी 20 मेडल जीत चुके हैं। जिसमें तीन गोल्ड मेडल, सात सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं, भारत मेडल टेली में 19वें स्थान पर रहा है। भारतीय एथलीटों ने इससे पहले 19 पैरालंपिक मेडल जीते थे। भारत के पैरा एथलीटों ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 मेडल जीते। लेकिन भारत ने अब पैरालंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रिकॉर्ड 19 मेडल जीते थे। यह भारत का पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांच गोल्ड मेडल, आठ सिल्वर मेडल और छह ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इन भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक मेडल जीते हैं..।

भारत के सुमित, नितेश कुमार और अवनि लेखरा ने अब तक पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। जबकि सुहास एलवाई, टी. मुरूगेसन, योगेश कथुनिया और मनीष नरवाल ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा ब्रॉन्ज मेडल मनीषा रामदास, निथ्या श्री सुमांथे सिवन, मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, रूबिना फ्रांसिस और निशाष कुमार ने जीता है।

चीन का दबदबा कायम…

इस समय भी चीन का दबदबा जारी है। चीन मेडल टैली में सर्वोच्च स्थान पर है। चीन और ग्रेट ब्रिटेन के बीच 22 गोल्ड मेडल का फासला है। चीन ने अब तक 53 गोल्ड मेडल, 40 सिल्वर मेडल और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ग्रेट ब्रिटेन ने 31 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 20 गोल्ड मेडल, 22 सिल्वर मेडल और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ब्राजील ने 14 गोल्ड, 11 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज जीते हैं। चीन, ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील मेडल टेली के शीर्ष चार देशों में शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम