Sunday, August 23, 2026

पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फातिमा सना बनी कप्तान, 5 खिलाड़ियों का डेब्यू

by Neha
पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फातिमा सना बनी कप्तान, 5 खिलाड़ियों का डेब्यू

पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। फातिमा सना को कप्तान बनाया गया है और 5 खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान फातिमा सना को सौंपी गई है। स्क्वॉड में पांच नए खिलाड़ियों को पहली बार विश्व कप में शामिल किया गया है।

5 खिलाड़ियों को मिला पहला वर्ल्ड कप मौका

इस बार टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे। इनमें एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों के चयन को टीम में भविष्य की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

गुल फिरोजा को शानदार फॉर्म का मिला इनाम

हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक लगाने वाली गुल फिरोजा को टीम में जगह दी गई है। वह पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को मजबूती देने की अहम भूमिका निभा सकती हैं। टॉप ऑर्डर में मुनीबा अली और आयशा जफर के भी अहम योगदान की उम्मीद है।

also read: मुंबई इंडियंस के कोच कैरोन पोलार्ड पर IPL का बड़ा एक्शन,…

बैटिंग और बॉलिंग यूनिट का संतुलन

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी इरम जावेद, आलिया रियाज, नतालिया परवेज और सायरा जबीन जैसे खिलाड़ियों पर होगी। गेंदबाजी में सादिया इकबाल, नशरा संधू, तुबा हसन और रमीन शमीम स्पिन विभाग को संभालेंगी, जबकि तेज गेंदबाजी में फातिमा सना, डायना बेग और तस्मिया रुबाब अहम भूमिका निभाएंगी।

पाकिस्तान महिला टीम (स्क्वॉड)

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेलेगा।

पाकिस्तान के अन्य मुकाबले:

  • दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – 17 जून, बर्मिंघम
  • बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – 20 जून, साउथेम्प्टन
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – 23 जून, लीड्स
  • नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान – 27 जून, ब्रिस्टल

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा