Sunday, August 23, 2026

मुंबई इंडियंस के कोच कैरोन पोलार्ड पर IPL का बड़ा एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन पर लगा जुर्माना

by Neha
मुंबई इंडियंस के कोच कैरोन पोलार्ड पर IPL का बड़ा एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन पर लगा जुर्माना

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कैरोन पोलार्ड पर IPL ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया। वहीं तिलक वर्मा की नाबाद 75 रन की पारी से मुंबई ने पंजाब किंग्स को हराया।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कैरोन पोलार्ड पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बड़ा एक्शन लिया है। मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन पर जुर्माना लगाया गया है।

हालांकि मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला रोमांचक अंदाज में जीत लिया, लेकिन मैच के दौरान पोलार्ड का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया।

चौथे अंपायर से अभद्र भाषा में बातचीत का आरोप

आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, दूसरी पारी के 19वें ओवर के दौरान कैरोन पोलार्ड ने चौथे अंपायर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह मामला आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत आता है, जो मैच के दौरान अनुचित भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।

इस गलती के लिए पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। मैच रेफरी पंकज धर्माणी ने यह फैसला सुनाया, जिसे पोलार्ड ने स्वीकार कर लिया।

also read: PBKS vs MI: तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस की…

मैच के दौरान बढ़ा था तनाव

बताया जा रहा है कि 201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय मुकाबला बेहद तनावपूर्ण हो गया था। अंतिम ओवरों में मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था, जिसके चलते मुंबई इंडियंस के डगआउट में भी दबाव साफ नजर आ रहा था। हालांकि विवाद की पूरी वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी दबाव के बीच पोलार्ड अपना आपा खो बैठे।

तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

जहां एक तरफ पोलार्ड विवादों में रहे, वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।

106 मीटर का छक्का बना मैच का टर्निंग पॉइंट

मुकाबले का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। इस शॉट ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और मुंबई इंडियंस को बढ़त दिला दी।

मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

अंत में विल जैक्स ने तेज 25 रन बनाकर मुंबई इंडियंस की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा