दिल्लीवासियों के लिए ज़रूरी खबर! ‘Amrit Udyan’ घूमने का मौका अब सिर्फ 4 दिन और, उसके बाद बंद हो जाएगी एंट्री

by editor
दिल्लीवासियों के लिए ज़रूरी खबर! ‘Amrit Udyan’

राष्ट्रपति भवन परिसर का मशहूर Amrit Udyan इन दिनों पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Amrit Udyan, यहां की हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और शाम को होने वाला म्यूजिकल फाउंटेन शो लोगों को खूब लुभा रहा है। परिवारों, दोस्तों और बच्चों के साथ लोग बड़ी संख्या में यहां घूमने आ रहे हैं। लेकिन अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी कर लें क्योंकि यह बगीचा 14 सितंबर तक ही आम लोगों के लिए खुला रहेगा और उसके बाद अगले साल ही खोला जाएगा।

यह उद्यान 16 अगस्त को जनता के लिए खोला गया था और अब इसके बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही यहां भीड़ लगातार बढ़ रही है। सैकड़ों किस्मों के फूलों में ट्यूलिप, डहेलिया, गेंदा, पेटूनिया और 130 से ज्यादा प्रजातियों के गुलाब मुख्य आकर्षण हैं।

पर्यटकों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति भवन तक मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध है। उद्यान में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश शुल्क बिल्कुल नहीं है, लेकिन इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है। बिना ऑनलाइन बुकिंग के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

You may also like

क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल