Tuesday, July 28, 2026

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्रों की संवीक्षा हुई

by editor
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्रों की संवीक्षा हुई

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024, 7 विधानसभा क्षेत्रों में संवीक्षा के दौरान 11 नामांकन पत्र रद्द, संवीक्षा के बाद प्रत्याशियों की संख्या 84

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: 25 अक्टूबर तक 94 अभ्यर्थियों ने कुल 118 नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए थे। संवीक्षा में कुल 11 नामांकन-पत्र रद्द हुए हैं। नामांकन-पत्र वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

राजस्थान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि संवीक्षा के दौरान दौसा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 4 नामांकन-पत्र रद्द हुए हैं। खींवसर और देवली-उनियारा में 2-2 तथा झुंझुनू, चौरासी और सलूम्बर में 1-1 नामांकन रद्द हुए हैं। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी नामांकन-पत्र रद्द नहीं हुआ है। इस प्रकार, कुल 11 नामांकन-पत्र रद्द हुए हैं, जिससे 10 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थना समाप्त हो गई है।

श्री महाजन के अनुसार, 7 विधानसभा क्षेत्रों में संवीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की संख्या 84 रह गई है। बुधवार 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकती है।

Source: https://dipr.rajasthan.gov.in

You may also like

Leave a Comment

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा