नेहा कक्कड़ ने लिया बड़ा फैसला, जिम्मेदारियों और काम से ब्रेक का ऐलान, बोलीं– नहीं जानती वापसी होगी या नहीं

by Neha
नेहा कक्कड़ ने लिया बड़ा फैसला, जिम्मेदारियों और काम से ब्रेक का ऐलान, बोलीं– नहीं जानती वापसी होगी या नहीं

नेहा कक्कड़ ने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पोस्ट में सिंगर ने प्राइवेसी की अपील की और कहा– नहीं पता वापसी होगी या नहीं।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अचानक सोशल मीडिया से दूरी बनाने और अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है। नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस फैसले की जानकारी दी और साफ कहा कि वह फिलहाल जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से खुद को दूर रखना चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर किया ब्रेक का ऐलान

नेहा कक्कड़ ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब समय आ गया है जब उन्हें हर चीज से ब्रेक लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह दोबारा कब या कभी लौटेंगी भी या नहीं। इस पोस्ट के साथ नेहा ने पैपराजी और फैंस से खास अपील की कि कोई भी उनकी तस्वीरें या वीडियो न बनाए।

नेहा कक्कड़ ने लिया बड़ा फैसला, जिम्मेदारियों और काम से ब्रेक का ऐलान, बोलीं– नहीं जानती वापसी होगी या नहीं

प्राइवेसी को लेकर की खास रिक्वेस्ट

सिंगर ने लिखा कि वह चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए और उन्हें बिना कैमरों के शांति से जीने दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक शांति के लिए यह छोटा-सा सहयोग उनके लिए बहुत मायने रखता है।

नेहा कक्कड़ ने लिया बड़ा फैसला, जिम्मेदारियों और काम से ब्रेक का ऐलान, बोलीं– नहीं जानती वापसी होगी या नहीं

नेहा कक्कड़ ने लिया बड़ा फैसला, जिम्मेदारियों और काम से ब्रेक का ऐलान, बोलीं– नहीं जानती वापसी होगी या नहीं

ब्रेक की वजह अब तक नहीं आई सामने

नेहा कक्कड़ ने इस ब्रेक के पीछे की असली वजह का खुलासा नहीं किया है। हालांकि हाल के महीनों में वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। कुछ समय पहले उनका गाना ‘कैंडी शॉप’ रिलीज हुआ था, जिसे उनके भाई टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया था। इस गाने को लेकर नेहा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, खासतौर पर उनके डांस स्टेप्स को लेकर।

भाई टोनी कक्कड़ के साथ करती हैं काम

नेहा और टोनी कक्कड़ अक्सर साथ में म्यूजिक वीडियोज करते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है और उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

also read: गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी…

पर्सनल लाइफ भी रही है चर्चा में

नेहा कक्कड़ ने अक्टूबर 2020 में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। उनकी शादी और ब्राइडल लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसके अलावा साल 2025 में नेहा की बहन सोनू कक्कड़ ने नेहा और टोनी से रिश्ते खत्म करने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। हालांकि बाद में सोनू को दोनों के साथ देखा गया, जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया।

फैंस कर रहे हैं वापसी का इंतजार

नेहा कक्कड़ के इस फैसले से उनके फैंस भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जल्द वापसी की दुआ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि नेहा कब और किस अंदाज में दोबारा अपने चाहने वालों के बीच लौटती हैं।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान