Saturday, August 15, 2026

नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मॉर्निंग वॉक, जनता से की अनौपचारिक बातचीत और मंदिर निर्माण का लिया जायजा

by Neha
नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मॉर्निंग वॉक, जनता से की अनौपचारिक बातचीत और मंदिर निर्माण का लिया जायजा

नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात की, पंत पार्क में नयना देवी मंदिर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की सुबह नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरान उन्होंने पंत पार्क में निर्माणाधीन नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने मॉर्निंग वॉक की शुरुआत सुबह सात बजे एटीआई से पंत पार्क तक पैदल यात्रा से की। रास्ते में उन्होंने पैदल चल रहे नागरिकों और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। पंत पार्क पहुंचकर उन्होंने नव निर्मित नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण किया और मंदिर को और भव्य और आकर्षक बनाने के लिए 11 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी ली।

also read: उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाएं रात की पाली में…

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मानसखंड मिशन के तहत मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को डीएसए मैदान के सुधार, बलिया नाला और ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ फड़ पर चाय पीते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ठंड तेजी से बढ़ रही है, इसलिए अधिकारियों को सभी रैन बसेरों और सार्वजनिक स्थानों में उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सीएससी चंद्र शेखर रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम नवाजिश खल्ख, लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना, ईओ रोहिताश शर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, हरीश राणा और मोहित लाल साह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की यह मॉर्निंग वॉक जनता से जुड़ाव और स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी