• भारत
  • राज्य
    • पंजाब
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • राज्य हरियाणा

    श्रीमती सीमा त्रिखा: जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    editorJuly 29, 2024079 views

    श्रीमती सीमा त्रिखा: जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में फऱीदाबाद के बड़खल विधानसभा में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

    श्रीमती सीमा त्रिखा: जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

     हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में फऱीदाबाद के बड़खल विधानसभा में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

    शिक्षा मंत्री ने आज बड़खल विधानसभा के अन्तर्गत ए.सी. नगर एवं राहुल कॉलोनी में मुख्य रास्तों एवं गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय नागरिकों से करवाया।

    इस मौके पर मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सभी प्रकार के विकास कार्यों को पूरा करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, समुचित पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से आमजन को मिलना चाहिए। आमजन की समस्याओं का समाधान भी जल्द हो और उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक कदम उठाएं जा रहे है। सरकार की पहली प्राथमिकता आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार जिस भी काम का शिलान्यास करती है, उसे समय पर पूरा करने के लिए उतनी ही मेहनत भी करती है।

    "Sonipat News Sonipat News in Hindi Sonipat News Today will have direct communication with family members and teachers: Seema Trikha Will take strict steps to improve education सोनीपत न्यूज सोनीपत समाचारShareFacebookTwitterPinterestEmail
    previous post
    CM Nayab Saini: सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए हरियाणा की महिलाओं का हो रहा आर्थिक उत्थान
    next post
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज मनु भाकर को दी बधाई

    Related posts

    बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

    गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

    AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे

    Add Comment
    View Desktop Version

    @2024 – All Right Reserved.

    Back To Top