• भारत
  • राज्य
    • पंजाब
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • राज्य हरियाणा

    CM Nayab Saini: सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए हरियाणा की महिलाओं का हो रहा आर्थिक उत्थान

    editorJuly 29, 2024079 views

    CM Nayab Saini: सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए हरियाणा की महिलाओं का हो रहा आर्थिक उत्थान

    CM Nayab Saini: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य….

    • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में रोहतक के हथकरघा उद्योग का किया उल्लेख
    • ‘उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप’ की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाई
    • प्रधानमंत्री का संदेश: संगठित होकर महिलाएं पार कर सकती हैं हर चुनौती
    • महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही हरियाणा सरकार
    • सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए हरियाणा की महिलाओं का हो रहा आर्थिक उत्थान

    CM Nayab Saini: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना भी है। महिलाओं के लिए समानता, पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी आरक्षण, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से उत्थान और लिंगानुपात में सुधार के लिए उठाए गए कदमों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हरियाणा सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। चाहे वह कृषि हो, उद्योग हो, शिक्षा हो, या खेल, हरियाणा की महिलाएं अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

    कई महिलाएं स्वयं-सहायता समूहों में शामिल होकर अपना सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। हथकरघा उद्योग, सिलाई, कढ़ाई और अन्य हस्तशिल्प कार्यों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। इस बात की तस्दीक खुद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में की है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के रोहतक जिले के हथकरघा उद्योग का उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से ‘उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप’ की महिलाओं की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी 250 से अधिक महिलाएं अब ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई के क्षेत्र में प्रशिक्षित हो चुकी हैं। इस प्रशिक्षण ने न केवल उनके कौशल को निखारा है बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है। ये महिलाएं कपड़ों पर रंगों का जादू बिखेरते हुए न केवल अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि समाज में भी एक प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे इन महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से एक नई पहचान बनाई है। उनके इस प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाएं संगठित होकर काम करें तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप का यह प्रयास न केवल हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दे रहा है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने देशभर के अन्य जिलों की महिलाओं को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी इस तरह के समूहों में शामिल होकर अपने जीवन में बदलाव ला सकती हैं।

    Chandigarh Hindi Samachar"> Chandigarh News in Hindi farmer news Haryana CM haryana cm nayab singh saini haryana latest news haryana news Latest Chandigarh News in Hindi हरियाणा की खबरें हरियाणा की ताजा खबरें हरियाणा समाचार हरियाणा हिंदी न्यूजShareFacebookTwitterPinterestEmail
    previous post
    Punjab में बिजली सब्सिडी का बोझ कम होगा, मान सरकार अक्षय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देगी
    next post
    श्रीमती सीमा त्रिखा: जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    Related posts

    बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

    गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

    AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे

    Add Comment
    View Desktop Version

    @2024 – All Right Reserved.

    Back To Top