Sunday, April 19, 2026

CM Bhajan Lal से सिकराय की मेधावी छात्राओं ने की मुलाकात अयोध्या देश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक प्रभु श्रीराम हमारे जीवन-आदर्श

by ekta
CM Bhajan Lal से सिकराय की मेधावी छात्राओं ने की मुलाकात अयोध्या देश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक प्रभु श्रीराम हमारे जीवन-आदर्श
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिकराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विक्रम बंशीवाल एवं मेधावी छात्राओं ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विधायक श्री बंशीवाल की पहल पर हवाई मार्ग से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र बन चुका है, जो कि हमारे देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रोम-रोम में बसने वाले प्रभु श्रीराम हम सभी की जीवन पद्धति के आदर्श हैं।
हाथ में तिरंगा, मन में राम भावी पीढ़ी चली अयोध्या धाम-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान छात्राओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं के अनुरोध पर तिरंगे के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों में सांस्कृतिक केन्द्रों को लेकर अभिलाषा बनी रहती है। इस यात्रा से धार्मिक दर्शन के साथ ही भारत की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत के साक्षी बनने का अनुभव प्राप्त होगा और जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।
विधायक श्री बंशीवाल की पहल, मुख्यमंत्री ने की सराहना-
मुख्यमंत्री ने विधायक श्री विक्रम बंशीवाल की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में की गई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल भावी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई का काम करेगी। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री बंशीवाल की अनूठी पहल पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सिकराय विधानसभा क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को हवाई यात्रा के माध्यम से अयोध्या दर्शन करवाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री विक्रम बंशीवाल के परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा