Friday, August 14, 2026

मनोज सोरठिया: गुजरात की जनता तक सच्चाई पहुंचाने के लिए केजरीवाल के पत्र को सार्वजनिक करने की अपील

by Neha
मनोज सोरठिया: गुजरात की जनता तक सच्चाई पहुंचाने के लिए केजरीवाल के पत्र को सार्वजनिक करने की अपील

मनोज सोरठिया: गुजरात की राजनीति पर गंभीर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने वीडियो के माध्यम से कहा कि आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा है। आज के समय में गुजरात में जिस तरह की राजनीति की जा रही है, उसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है, झूठे मामले किए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई गुजरात पुलिस द्वारा की जा रही है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर अपील की है कि गुजरात में इस प्रकार की राजनीति देश के लोकतंत्र, देश के भविष्य और देश के बच्चों के लिए उचित नहीं है।

also read: गिरफ्तारी के बाद बाहर आकर AAP नेता इसुदान गढवी ने भाजपा…

AAP नेता मनोज सोरठिया ने आगे कहा कि इस प्रकार की राजनीति उचित नहीं है। किसी भी राजनीतिक दल को अपनी आवाज उठाने, अपनी बात रखने का अधिकार है और जनता को उस पर विश्वास करने का अधिकार है। जनता के मुद्दों पर बोलने का उनका अधिकार है। आप इस तरह सत्ता का दुरुपयोग, पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं पर FIR करके कार्रवाई करेंगे तो जनता के लिए आवाज कौन बनेगा? सच्ची बात आप तक कैसे पहुंचेगी? मुख्यमंत्री तक सच्ची बात कौन पहुंचाएगा? इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पर किए गए सभी प्रकार के दबाव के बारे में अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखा है और इस माध्यम से उस पत्र को गुजरात के लोगों और देश के लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी