Sunday, April 19, 2026

मलाइका अरोड़ा का बयान: ‘उम्र में आधी लड़की से शादी करने वाले पुरुषों को नहीं किया जाता जज, महिलाओं को क्यों?’

by Neha
मलाइका अरोड़ा का बयान: 'उम्र में आधी लड़की से शादी करने वाले पुरुषों को नहीं किया जाता जज, महिलाओं को क्यों?'

मलाइका अरोड़ा ने महिलाओं को हर बात पर जज करने की संस्कृति पर तंज कसा। उन्होंने कहा, उम्र में आधी लड़की से शादी करने वाले पुरुषों की तारीफ होती है, लेकिन महिलाओं को सवालों का सामना करना पड़ता है।

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में महिलाओं को हर बात पर जज करने की संस्कृति पर अपनी राय साझा की। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे कम उम्र की लड़की से शादी करने वाले पुरुषों की तारीफ होती है, जबकि महिलाएं ऐसा करें तो उनसे सवाल किया जाता है।

मलाइका ने किया समाजिक भेदभाव पर तंज

मलाइका ने मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त से बात करते हुए कहा, “आपको लगातार मजबूत होने के लिए आंका जाता है। मेरे जीवन में कुछ पुरुष बेहद अहम और शानदार रहे हैं, उनका मैं सम्मान करती हूं।” उन्होंने कहा कि समाज में आज भी रूढ़िवादी धारणाएं मौजूद हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barkha Dutt (@barkha.dutt)

मलाइका ने कहा, “आज अगर कोई मर्द आगे बढ़ने का फैसला करता है, तलाक लेता है या अपने से आधी उम्र की किसी लड़की से शादी कर लेता है, तो वाह, क्या मर्द है। लेकिन जब कोई औरत ऐसा करती है, तो सवाल उठते हैं कि क्यों ऐसा कर रही है?”

also read: बिग बॉस 19: शहबाज बदेशा ने बताया उनके लिए असली विनर,…

मलाइका को मां ने दी खास सलाह

मलाइका ने बताया कि 25 साल की उम्र में जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया, तो उनकी मां हैरान रह गई थीं। उन्होंने कहा, “मेरी मां हमेशा कहती थीं कि बाहर जाओ, अपनी जिंदगी एंजॉय करो और पहले किसी लड़के से शादी मत करो। मैं वही किया जो सही लगा। मां ने हमें सपने देखने और जीने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।”

मलाइका अरोड़ा की जिंदगी और रिलेशनशिप्स

मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, जबकि अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी की।

मलाइका का यह बयान महिलाओं के अधिकार और समाज में मौजूद भेदभाव पर जागरूकता फैलाने वाला है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा