Friday, July 24, 2026

मुख्तार अंसारी की जमीन पर गरीबों का आशियाना: योगी सरकार ने बनाई 72 फ्लैट्स की योजना

by Neha
मुख्तार अंसारी की जमीन पर गरीबों का आशियाना: योगी सरकार ने बनाई 72 फ्लैट्स की योजना

योगी सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी की जमीन पर 72 फ्लैट्स बना कर गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराया। लखनऊ के हजरतगंज में पहली बार निम्न आय वर्ग का आशियाना।

उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के कब्जे वाली अवैध संपत्ति को मुक्त कराकर गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराया है। लखनऊ में हजरतगंज स्थित 2,322 वर्गमीटर बेशकीमती जमीन पर योगी सरकार ने 72 फ्लैट्स का निर्माण कराया, जो तीन ब्लॉकों में विभाजित हैं। प्रत्येक फ्लैट 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल का है और इसे ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है।

यह परियोजना लखनऊ के प्रमुख क्षेत्रों जैसे बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज चौराहे से केवल पांच से 10 मिनट की दूरी पर स्थित है।

माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का कड़ा कदम

योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 20 बीघा से अधिक बेशकीमती जमीन को माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया है। इन जमीनों पर गरीबों के लिए अब तक 700 फ्लैट्स बनाने की प्रक्रिया जारी है। योजना के तहत 150 फ्लैट्स नैनी, 200 झूंसी और 350 झलवा में बनाए जा रहे हैं।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीलबाज पुलिसकर्मियों की…

सरकार ने चार स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया है और अब तक 66 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। इसके साथ ही 142 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रयागराज में भी हुआ माफियाओं से कब्जा मुक्त

योगी सरकार ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज की 15,000 वर्ग फीट जमीन भी मुक्त कराई थी। इस पर 4 मंजिला टॉवर में 76 फ्लैट्स गरीबों के लिए बनाए गए हैं। साल 2023 में सीएम योगी ने इन फ्लैट्स की चाबियां गरीब परिवारों को सौंपी थी।

गरीबों के लिए सरदार पटेल आवासीय योजना

मुख्तार अंसारी की जमीन पर निर्माण किए गए फ्लैट्स के तहत निम्न आय वर्ग के 72 परिवारों की लॉटरी निकाली गई है। पहली बार अमीर इलाकों में निम्न आय वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है।

योगी सरकार की यह पहल माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम और गरीबों के लिए आवास सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज