Monday, July 27, 2026

LPG Price Today: घरेलू रसोई गैस हो सकती है महंगी, 40–50 रुपये तक बढ़ने की आशंका

by Neha
LPG Price Today: घरेलू रसोई गैस हो सकती है महंगी, 40–50 रुपये तक बढ़ने की आशंका

LPG Price Today: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 40 से 50 रुपये तक बढ़ोतरी की संभावना। जानें अपने शहर के LPG रेट, महंगाई पर असर और लेटेस्ट अपडेट।

LPG Price Today: आम जनता के किचन बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ सकती है। ताजा रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में जल्द ही 40 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। अगर यह फैसला लागू होता है तो रसोई का खर्च और बढ़ सकता है।

क्यों बढ़ सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम?

जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसका मुख्य कारण है। इसके अलावा गैस कंपनियों की लागत और बिक्री कीमत के बीच बढ़ता अंतर भी इस फैसले की वजह माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा है और आने वाले दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

also read: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के मौजूदा दाम

  • दिल्ली: ₹913.00
  • मुंबई: ₹912.50
  • कोलकाता: ₹939.00
  • चेन्नई: ₹928.50
  • बेंगलुरु: ₹915.50
  • हैदराबाद: ₹965.00
  • लखनऊ: ₹950.50
  • पटना: ₹1002.50
  • नोएडा: ₹910.00

आम जनता पर क्या होगा असर?

अगर LPG सिलेंडर की कीमतों में 40–50 रुपये की बढ़ोतरी होती है, तो इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा।

  • रसोई खर्च बढ़ेगा
  • होटल और रेस्टोरेंट की लागत में इजाफा
  • टिफिन और फूड डिलीवरी सेवाएं महंगी हो सकती हैं
  • मिड-डे मील और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित होंगे

इससे महंगाई का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

कमर्शियल सिलेंडर के बाद अब घरेलू सिलेंडर पर नजर

हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अब घरेलू सिलेंडर को लेकर भी बाजार में हलचल तेज है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संकेत मजबूत माने जा रहे हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

एलपीजी कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्ष पहले से ही महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है और अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि होने पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच