257
Lok Sabha election 2024 phase 6 में 889 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। 25 मई को 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। ओडिशा और बिहार में मतदान के समय में बदलाव किया गया है। हरियाणा में सबसे अधिक 223 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा।
25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। चुनाव में कुल 889 उम्मीदवार हैं। हरियाणा में सर्वाधिक 223 और जम्मू-कश्मीर में सर्वाधिक 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होता है, लेकिन कुछ जगहों पर इस समय को बदल दिया गया है।
आइए जानते हैं कि किस प्रदेश की कितनी सीटों पर छठे चरण में मतदान है। कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मतदान का समय क्या है?
लोकसभा चुनाव 2024: कहां-कितने सीटों पर मतदान
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
लोकसभा सीटों की संख्या |
कुल प्रत्याशी |
| बिहार | 08 | 86 |
| हरियाणा | 10 | 223 |
| जम्मू और कश्मीर | 01 | 20 |
| झारखंड | 04 | 93 |
| दिल्ली | 07 | 162 |
| ओडिशा | 06 | 64 |
| उत्तर प्रदेश | 14 | 162 |
| पश्चिम बंगाल | 08 | 79 |
| कुल |
58 |
889 |