Lakshya Sen मुश्किल में, कर्नाटक हाईकोर्ट ने जांच के दिए आदेश ,जानिए पूरा मामला

by editor
Lakshya Sen मुश्किल में, कर्नाटक हाईकोर्ट ने जांच के दिए आदेश – जानिए पूरा मामला

भारत के बैडमिंटन स्टार Lakshya Sen पर उम्र में हेराफेरी करने का आरोप लगा है, जिसे लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में उनके माता-पिता और कोच भी आरोपों के घेरे में हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी Lakshya Sen गंभीर मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने के लिए उम्र में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि उनके माता-पिता और भाई ने मिलकर उनका जन्म प्रमाण पत्र बदला। अब कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं, जिसमें उनके परिजन और कोच भी संदेह के घेरे में हैं।
कर्नाटक हाईकोर्ट में बैडमिंटन खिलाड़ी Lakshya Sen के खिलाफ दायर उम्र विवाद संबंधी याचिका को रद्द करने की मांग की गई थी, लेकिन जस्टिस एमजी उमा ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रस्तुत रिकॉर्ड में ऐसे तथ्य मौजूद हैं, जो अपराध की ओर इशारा करते हैं, इसलिए जांच रोकने या आपराधिक कार्यवाही रद्द करने का कोई आधार नहीं है। शिकायतकर्ता ने अदालत में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेज सहित पर्याप्त साक्ष्य पेश किए हैं।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लक्ष्य सेन और उनके भाईयों की उम्र में हेराफेरी की गई, ताकि वे 2010 से जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें। दावा किया गया है कि जन्म प्रमाण पत्र में करीब ढाई साल की कमी कर उन्हें पात्र बनाया गया।  युवा मामलों के मंत्रालय की जांच में उनके पिता को रिकॉर्ड में हेरफेर करने का दोषी पाया गया है। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस मामले की जांच का परिणाम क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।

Lakshya Sen का बैडमिंटन करियर

23 वर्षीय लक्ष्य सेन देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके कोच विमल कुमार और प्रकाश पादुकोण हैं। Lakshya Sen ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदक दिलाए हैं। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा, थॉमस कप में भी वे स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। एशियन गेम्स में उन्होंने रजत पदक हासिल किया, जबकि यूथ ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!