Kohrra Season 2 Trailer Out: मोना सिंह की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर, जानें रिलीज़ डेट

by Neha
Kohrra Season 2 Trailer Out: मोना सिंह की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर, जानें रिलीज़ डेट

Kohrra Season 2 का ट्रेलर आउट! मोना सिंह और बरुण सोबती की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 11 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम होगी। जानें पूरा प्लॉट, कास्ट और डिटेल्स।

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रही अभिनेत्री मोना सिंह अब अपने नए प्रोजेक्ट ‘कोहरा’ सीजन 2 के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने वाली हैं। इस पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाला है, और मेकर्स ने इसका ट्रेलर गुरुवार, 29 जनवरी को रिलीज़ कर दिया है।

Kohrra Season 2 ट्रेलर: क्या है खास?

ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 13 सेकंड है, जिसमें कहानी कई मोड़ और सस्पेंस के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। फैंस ट्रेलर देखकर अब अगले सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं।

मोना सिंह और बरुण सोबती की दमदार जोड़ी

इस क्राइम वेब सीरीज में मोना सिंह कम बोलने वाली लेकिन निडर सब-इंस्पेक्टर धनवंत कौर की भूमिका में हैं। वे अपने असिस्टेंट बरुण सोबती यानी सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के साथ एक महिला हत्या केस की जांच कर रही हैं। हत्या की गुत्थी और रहस्यमयी घटनाओं की वजह से कहानी इस बार पहले सीजन से भी अधिक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बन गई है।

also read: सुनील शेट्टी ने अभी तक क्यों नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’, खुद…

Kohrra Season 2 की कास्ट और क्रिएटिव टीम

सीजन 2 में मोना सिंह और बरुण सोबती के अलावा रणविजय सिंह, पूजा भामरा, अनुराग अरोरा, प्रद्युमन सिंह और प्रयारक मेहता भी मुख्य भूमिका में हैं।
इस सीरीज का निर्देशन सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने किया है, जबकि प्रोडक्शन फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शन और एक्ट थ्री के बैनर तले सौरभ मल्होत्रा, सुदीप शर्मा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने संभाला है।

रिलीज़ डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Kohrra Season 2 का नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग 11 फरवरी से शुरू होगी। पहला सीजन जुलाई 2023 में रिलीज़ हुआ था और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया गया था।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप