नारियल पानी पीने से Cholesterol पर क्या असर पड़ता है,जानिए।

नारियल पानी पीने से Cholesterol पर क्या असर पड़ता है,जानिए।

गर्मियों में नारियल पानी पीना बहुत लाभकारी माना जाता है और कई लोग इसे पसंद करते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं कि नारियल पानी पीने से Cholesterol का स्तर बढ़ता है या कम होता है।

गर्मियों में नारियल पानी पीना बहुत लाभदायक होता है क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फोलेट, जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, अमीनो एसिड, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स शामिल होते हैं।

नारियल पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

नारियल पानी में कैलोरी बहुत कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जलाने की क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है और अनहेल्दी स्नैक्स की प्रवृत्ति घटती है, जो वजन कम करने में मददगार है।

नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और यूरिन को पतला बनाकर किडनी में पथरी बनने की संभावना कम करता है। यह कैल्शियम, ऑक्सालेट और अन्य मिनरल्स का संतुलन बनाए रखता है, जो पथरी बनने से रोकते हैं।

इसलिए किडनी स्टोन के खतरे वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद है।नारियल पानी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुधारता है, कब्ज और अपच को कम करता है। यह पेट की सूजन घटाता है और आंतों की सफाई करता है। साथ ही, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Related posts

Breast Cancer in Young Women: युवतियों में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण और शुरुआती लक्षण जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है

Hantavirus symptoms: सामान्य बुखार बन सकता है जानलेवा इमरजेंसी, जानें शुरुआती लक्षण और फैलने का तरीका

Hypertension Exercise Tips: हाई ब्लड प्रेशर में भारी वजन उठाना खतरनाक, जानें सुरक्षित वर्कआउट और जरूरी सावधानियां