Saturday, April 18, 2026

रणजी ट्रॉफी में भी KL Rahul का नहीं चला बल्ला

by editor
रणजी ट्रॉफी में भी KL Rahul का नहीं चला बल्ला

KL Rahul ने रणजी ट्रॉफी में 5 साल बाद वापसी की, लेकिन इस बार भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। सीएसके के गेंदबाज ने KL Rahul को आउट कर दिया।

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक और हरियाणा के बीच मुकाबला हो रहा है, जिसमें कर्नाटक की ओर से भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज KL Rahul भी खेल रहे हैं। राहुल की रणजी में 5 साल बाद वापसी हुई है, और फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन रणजी में वापसी के साथ ही KL Rahul फ्लॉप साबित हुए, और चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

रणजी में भी KL Rahul का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में KL Rahul टीम इंडिया का हिस्सा थे, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। इसके बाद बीसीसीआई ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी। अब KL Rahul ने रणजी में वापसी की, लेकिन हरियाणा के खिलाफ पहले मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 26 रन बनाए और तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज के हाथों आउट हो गए।

KL Rahul ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया। वह सीरीज में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कुल 5 मैच खेले, जिनमें राहुल ने 276 रन बनाए।

सीरीज के दौरान KL Rahul को काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि उन्हें बार-बार अपनी बल्लेबाजी की स्थिति बदलनी पड़ी। शुरुआत में, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में राहुल ने ओपनिंग की थी, लेकिन रोहित की वापसी के बाद राहुल को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा