KKR के खिलाड़ी ने किया धोखा देने का प्रयास, अंपायर ने गैरकानूनी बैट के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

by editor
KKR के खिलाड़ी ने किया धोखा देने का प्रयास, अंपायर ने गैरकानूनी बैट के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

पंजाब और कोलकाता के मुकाबले में अवैध बल्ले की घटना KKR की पारी के 16वें ओवर में हुई। KKR के बल्लेबाज़ का इस्तेमाल किया गया बैट अंपायर के मानकों के अनुसार सही नहीं पाया गया, जिसके चलते उन्हें बल्ला बदलना पड़ा।

बेईमानी का अंजाम हमेशा खराब ही होता है, और कुछ ऐसा ही शाहरुख खान की टीम KKR के साथ भी देखने को मिला। हालांकि, यह कहना पूरी तरह सही नहीं होगा कि टीम की हार की यही अकेली वजह थी। मगर TV कमेंटेटर के अनुसार, KKR के एक खिलाड़ी ने मैच के दौरान धोखाधड़ी की कोशिश की। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में KKR के खिलाड़ी एनरिक नॉर्खिया ने वो बल्ला इस्तेमाल किया जो अंपायर के निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा।

अंपायर ने नॉर्खिया को अवैध बैट के साथ पकड़ा
पंजाब और कोलकाता के मैच में एक दिलचस्प वाकया KKR की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिला। एनरिक नॉर्खिया जब क्रीज पर थे, तभी सब्स्टिट्यूट प्लेयर रहमानुल्लाह गुरबाज उनके लिए कुछ बल्ले लेकर मैदान पर पहुंचे, नॉर्खिया जिस बल्ले से खेल रहे थे, वह अंपायर की जांच में अवैध पाया गया। अंपायर के नियमों के अनुसार वह बैट मानकों पर खरा नहीं उतरा, जिससे उन्हें उसे तुरंत बदलना पड़ा। जब तक नया बल्ला टेस्ट पास नहीं हुआ, तब तक खेल रुका रहा। इस रुकावट का असर आंद्रे रसेल के ध्यान पर पड़ा और वो जल्द ही बोल्ड हो गए, जो KKR के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ।

कैसे होने चाहिए बल्ले के मापदंड?
पहले आमतौर पर खिलाड़ियों के बैट ड्रेसिंग रूम में ही जांचे जाते थे, लेकिन 13 अप्रैल से शुरू हुए नए नियमों के तहत अब उन्हें मैच के दौरान भी चेक किया जा रहा है। नियमों के अनुसार:

  • बल्ले की चौड़ाई 10.79 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  • ब्लेड की मोटाई 6.7 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हो सकती।

  • बल्ले के किनारे की मोटाई 4 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  • और कुल लंबाई 96.4 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मैच में नॉर्खिया का प्रदर्शन
IPL 2025 में एनरिक नॉर्खिया ने अपना पहला मुकाबला खेला, जिसमें वो बैक इंजरी से उबरने के बाद लौटे थे। उन्हें SA20 टूर्नामेंट के दौरान पीठ में चोट लगी थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी में कोई खास योगदान नहीं दिया, लेकिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट जरूर हासिल किया।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल