बांग्लादेश में हिंसा के बाद BCCI ने KKR से कहा कि मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसी नए खिलाड़ी पर विचार करें। पढ़ें पूरी खबर।
बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंदू विरोधी घटनाओं के बाद मुस्तफिजुर रहमान और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच विवाद तेज हो गया है। आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर को खरीदा था, लेकिन अब उनके खेलने पर संशय उत्पन्न हो गया है।
BCCI ने लिया कदम
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने केकेआर से कहा है कि वह मुस्तफिजुर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर विचार करें। इस विवाद के बीच, केकेआर प्रबंधन के लिए स्थिति असहज हो गई है। टीम अपनी आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त है, वहीं विवाद ने फ्रेंचाइजी को सार्वजनिक सफाई देने के दबाव में ला दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य संगीत सोम समेत कई धर्मगुरुओं और नेताओं ने भी मुस्तफिजुर के खेलने पर आपत्ति जताई थी। इससे सवाल उठ रहे हैं कि केकेआर अंततः क्या फैसला लेगी और क्या टीम वास्तव में किसी नए खिलाड़ी को शामिल करेगी।
also read: IPL 2026: पंजाब किंग्स की ‘AI-सजेस्टेड’ प्लेइंग 11 वायरल,…
IPL और संवेदनशील मुद्दे
यह पहली बार नहीं है जब IPL खिलाड़ी को लेकर राजनीतिक या सामाजिक विवाद उठा हो। ऐसे मामलों में अक्सर क्रिकेट और राजनीति के टकराव की बहस तेज हो जाती है। इस बार भी खेल से जुड़े फैसले को सामाजिक घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे लीग की निष्पक्षता और खिलाड़ियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
दीपू चंद्र दास हत्या मामले का प्रभाव
बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास नामक हिंदू व्यक्ति की हत्या के बाद विवाद और बढ़ गया। उस पर ईशा निंदा का झूठा आरोप लगाया गया था। इसके चलते उसे मारकर पेड़ पर लटका कर हजारों लोगों के सामने जलाया गया। इस हिंसा की वजह से मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल खेलने को लेकर बहस छिड़ गई।
इस विवाद के चलते सभी की नजर अब केकेआर और BCCI के अगले कदम पर टिकी हुई है।